शरद पवार का बयान: विदेश भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडलों पर फैसला सरकार का होता है
पुणे। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर की कार्रवाई से दुनिया को अवगत कराने सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को विदेश भेजने का फैसला किया है। इस फैसले पर अब एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि यह पार्टी का फैसला नहीं है, सरकार का फैसला है। शरद पवार ने सोमवार को एक बयान में कहा कि जब नरसिम्हा राव सत्ता में थे, तब अटल बिहारी वाजपेयी के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र से एक प्रतिनिधिमंडल नियुक्त किया गया था। मैं भी अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में उस प्रतिनिधिमंडल का सदस्य था। जब अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की बात आती है, तो किसी को भी पक्षपातपूर्ण रुख नहीं अपनाना चाहिए। आज सरकार ने एक प्रतिनिधिमंडल बनाया है, जो यह बताएगा कि भारत की भूमिका क्या है।
बता दें ग्रुप-7 में एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मिस्र, कतर, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा। इसमें राजीव प्रताप रूडी (बीजेपी), विक्रमजीत सिंह साहनी (आप), मनीष तिवारी (कांग्रेस), अनुराग सिंह ठाकुर (बीजेपी), लावु श्रीकृष्ण देवरायलु (टीडीपी), आनंद शर्मा (कांग्रेस) के अलावा वी मुरलीधरन, सैयद अकबरुद्दीन (राजदूत) भी इसमें शामिल हैं।
ग्रुप-1 प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा करेंगे और यह प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, फंगनन कोन्याक और रेखा शर्मा के साथ एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी, मनोनीत सांसद सतनाम सिंह संधू और वरिष्ठ राजनेता गुलाम नबी आजाद शामिल हैं। पूर्व विदेश सचिव और राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला भी इस समूह का हिस्सा हैं।
बीजेपी के रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में दूसरा प्रतिनिधिमंडल ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली और डेनमार्क का दौरा करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में टीडीपी के दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, शिवसेना (यूबीटी) की प्रियंका चतुर्वेदी, मनोनीत सांसद गुलाम अली खटाना, कांग्रेस सांसद अमर सिंह, भाजपा के समिक भट्टाचार्य और पूर्व मंत्री एम जे अकबर के साथ-साथ पूर्व डिप्टी एनएसए पंकज सरन शामिल हैं।
वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। प्रतिनिधिमंडल में एलजेपी (रामविलास) सांसद शांभवी, जेएमएम के डॉ. सरफराज अहमद, टीडीपी के जी एम हरीश बालयोगी, बीजेपी के शशांक मणि त्रिपाठी और भुवनेश्वर कलिता और शिवसेना के मिलिंद देवड़ा शामिल हैं। अमेरिका में पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू और बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या भी शामिल हैं।
कोटा लागू करने पर टकराव: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा प्रहार
Saurabh Bharadwaj के आरोपों से मचा बवाल, Raghav Chadha पर उठे सवाल
वैश्विक संकट का असर: 60% महंगा तारकोल, निर्माण कार्य अधर में
कहा—अगर कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे
चौथी आरोपी को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
सीमा तनाव के बीच बड़ी मुलाकात, बिश्केक में आमने-सामने आए भारत-चीन रक्षा मंत्री
क्रिकेट टैलेंट को मिलेगा नया मंच, सुविधाओं से लैस अकादमियां शुरू
बंगाल-तमिलनाडु में सियासी संग्राम, पकड़ मजबूत करने में जुटी BJP