रायपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, CM साय ने किया सड्डू स्थित आईटीएसए हॉस्पिटल का लोकार्पण
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित आईटीएसए अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राजधानीवासियों और अस्पताल प्रबंधन को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 350 बिस्तरों की क्षमता वाला यह मल्टीस्पेशलिटी, पीडियाट्रिक और वेलनेस सेंटर न केवल राजधानी रायपुर बल्कि पूरे प्रदेशवासियों को अत्याधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि पिछले सत्रह महीनों में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है।
सरकार ने नवा रायपुर अटल नगर में मेडिसिटी परियोजना शुरू की है, जिसे भविष्य में 5 हजार बिस्तरों वाले मेडिकल हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से चर्चा की और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और विभिन्न विषयों की जानकारी ली। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, विधायक राजेश मूणत, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू सहित प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
ममता का वोटरों से खास संदेश—रिकॉर्ड मतदान की अपील
सरकार का बड़ा निर्णय: DGP सिद्ध नाथ 6 महीने और, केंद्रीय बल भी रहेंगे अतिरिक्त
गर्मी में ठंडक का नया स्वाद—खरबूजा लस्सी ट्राय करें
चुनावी माहौल में AAP को झटका, सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
पहले भी सामने आ चुकी हैं लापरवाही की शिकायतें
आने वाले समय में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद
FTA से बढ़ेगी भारत की ताकत, न्यूज़ीलैंड बाजार में आसान होगी एंट्री
छोटे कदम से बड़ा बदलाव संभव—अद्विक ने दिखाया