'अहिल्या वाहिनी' महिला बाइक रैली को सीएम मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी
भोपाल: मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल स्थित शौर्य स्मारक से एक नई पहल की शुरुआत की. उन्होंने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और दीप प्रज्ज्वलन के साथ जनकल्याण पर्व को एक नई ऊर्जा प्रदान की. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर का व्यक्तित्व समर्पण, सुशासन और समाजसेवा का अनुपम उदाहरण है. उनका जीवन हमें प्रेरणा देता है कि हम समाज के हर वर्ग विशेषकर महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएं.
'अहिल्या वाहिनी' महिला बाइक रैली को मुख्यमंत्री ने किया रवाना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रैली नारी शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक है, जिसमें 40 महिला बाइकर पुलिस विभाग से और शेष सिविलियन महिला बाइकर शामिल रहीं. मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें हेलमेट भी भेंट किए और सुरक्षा के महत्व पर बल दिया.
'मां तुझे प्रणाम' योजना के तहत 90 युवतियां रवाना
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 'माँ तुझे प्रणाम' योजना के अंतर्गत ग्वालियर-चंबल संभाग की 90 युवतियों और 2 खेल अकादमियों की छात्राओं को राजधानी भोपाल के आसपास के विशेष दर्शनीय और प्रेरणास्पद स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना किया. इस योजना का उद्देश्य युवा महिलाओं में राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना है.
रियल एस्टेट में अदाणी की ऊंची छलांग: गोरेगांव रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी।
NC-JCM की मांग: न्यूनतम वेतन में भारी उछाल और 6% वार्षिक वृद्धि के बीच सरकार का DA पर फैसला
मिलावटी तेल को कहें अलविदा! रसोई में खुद तैयार करें 100% प्योर पीनट ऑयल।
अनुष्का से रितिका तक: आईपीएल 2026 में छाया इन स्टार वाइव्स का जबरदस्त फैशन सेंस।
माथाभांगा में हुंकार: योगी आदित्यनाथ बोले— बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करना ही मां का सपना
लोकसभा स्थगित: सत्र के दौरान गूंजे जनहित के 226 मुद्दे, नौ विधेयकों को मिली मंजूरी
ईरान का नया आदेश: अब आईआरजीसी की अनुमति के बिना नहीं गुजरेंगे जहाज
लोकसभा में मर्यादा की बहस: पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति
अखिलेश के 'सास-बहू' तंज पर भारी पड़ी स्मृति, गोरखपुर से चुनाव लड़ने का दिया चैलेंज
गहरी खुदाई, बड़ी लापरवाही: सेक्टर-73 में निर्माणाधीन मॉल की साइट पर धंसी जमीन।