दिल्ली में ऑनलाइन सोने की ट्रेडिंग का झांसा देकर रिटायर्ड कर्नल से ठगे 41 लाख
नई दिल्ली । दिल्ली के साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के साइबर थाने की पुलिस टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए साइबर ठगी के एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो ऑनलाइन डिजिटल गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को ठगते थे। इस मामले में पुलिस ने गुजरात और राजस्थान से दो साइबर ठगों को भी गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान, इंद्र कुमार साहनी (36) और रहीम खान (24) के रूप में हुई है। ये गुजरात के अहमदाबाद और राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने कुल 05 मोबाइल फोन बरामद किया है, जिनमें इस गोरखधंधे से जुड़े कई अहम सबूत मिले हैं। इस हाई-टेक गिरोह ने दिल्ली के रहने वाले रिटायर्ड कर्नल को निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब 41.45 लाख रुपये की ठगी कर डाली। पुलिस के मुताबिक ये आरोपी संगठित तरीके से साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहे थे और इनके तार अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों से भी जुड़े हुए हैं। डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि, साइबर थाने की पुलिस को दी गयी शिकायत में वसंतकुंज के रहने वाले पीड़ित रिटायर्ड कर्नल ने बताया कि उनको वाट्सएप पर एक व्यक्ति ने https://www.ge**gold.com नामक वेबसाइट से जोड़ा, जो डिजिटल गोल्ड ट्रेडिंग का दावा करती थी। उनके निवेश पर उन्हें डॉलर में राशि दिखाकर मुनाफे का लालच दिया गया।
तुर्किए में स्कूल शूटिंग, 16 घायल; हमलावर की खुदकुशी
नवागत भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की प्राथमिकता—जनसेवा और पारदर्शिता
डिजिटल अवतार से वोट अपील, तमिलनाडु में चुनाव प्रचार में एआई का बढ़ता असर
इंसानियत शर्मसार, सहायता न मिलने पर घर के बाथरूम में करना पड़ा अंतिम संस्कार
‘मेड इन इंडिया’ नकली नोट का खेल, दाऊद इब्राहिम के गुर्गों ने ऐसे बुना जाल
कच्चे तेल की गिरावट बनी सहारा, एशियाई बाजार हरे निशान पर
योग्यता में छूट न देने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पीड़ित कर्मचारी को राहत
छोटे उद्योगों पर बढ़ता दबाव, GTRI ने फीस सीमा तय करने की मांग की