रामश्री की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने चेहरा भी कुचला
हरदोई: जादू टोना करने के शक में सजायाफ्ता ने खोआ बेचकर घर लौट रही महिला की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर की गोली लगने से महिला जान बचाकर झोपड़ी में घुस गई। पीछा करते हुए हमलावर वहां भी पहुंच गया और दो गोलियां मारकर तमंचा के बट से मुंह भी कुचल दिया।
सनसनीखेज हत्या से नाराज ग्रामीणों ने बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया। एएसपी, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर सभी को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है, शाम को पुलिस ने जब आरोपित को गिरफ्तार किया तो हत्या का कारण पता चला।
बिलग्राम के मक्कूपुरवा निवासी रामश्री पत्नी सूरजबली का मकान बाढ़ से कट गया था तो वह झोपड़ी डालकर परिवार के साथ रहती थी। उन्होंने भैंस पाल रखी थी। उसी का खोआ बेचने इसरापुर बाजार जाती थी।
बुधवार की सुबह भी वह गांव की ही फूलमती पत्नी बालकराम के साथ खोआ बेचकर वापस लौट रही थी। गांव के कुछ आगे पहुंची ही थीं, कि पीछे से बाइक पर इसरापुर का निवासी पंचम आ गया।
बाइक रोककर उसने तमंचा से रामश्री के गोली मार दी। गोली लगने से वह गिर गईं फिर जान बचाकर शोर करती हुई भागकर कुछ दूरी पर पड़ी इस्माइल की झोपड़ी में घुस गईं।
हमलावर पंचम वहां पर भी पहुंच गया। यहां उसने रामश्री की दोबारा फिर दो गोली मारी। जब वह मर गई तो तमंचा के बट से उसका मुंह कुचल दिया। फिर बाइक छोड़कर फरार हो गया।
यह घटना देख झोपड़ी में खाना बना रही इस्माइल की पुत्री गुलशन चीखती हुए बाहर निकली। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। रामश्री के पति और पुत्र भी मौके पर पहुंचे। घटना से नाराज होकर बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया।
उनका कहना था कि बिना किसी रंजिश के पंचम ने दबंगई दिखाते हुए हत्या की है। उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
थाना प्रभारी बालेंद्र मिश्र ने समझाने का प्रयास किया पर ग्रामीण नहीं मानें। आरोपित की बाइक में तोड़फोड़ करते हुए उसे जलाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया।
एएसपी एमपी सिंह, सीओ रवि प्रकाश, एसडीएम बिलग्राम पूनम भास्कर ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतका के पति सूरजबली की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
आरोपित पंचम ने 10 अप्रैल 1999 को तेरवा कुल्ली के प्रधान रामसिंह की हत्या की थी, जिसमें उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। कुछ वर्ष पहले ही वह जमानत पर छूटकर आया था।
पहले तो हत्या का कोई कारण ही समझ में नहीं आया, लेकिन शाम को पुलिस ने जब गिरफ्तार कर लिया तो उसने बताया कि उसे शक था कि रामश्री ने उसके ऊपर जादू टोना कर दिया है, जिससे वह काफी परेशान रहा और उसी की नाराजगी में उसने रामश्री की गोली मारकर हत्या कर दी।
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
NCR की सड़कों पर ओलों की बरसात: नोएडा-दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जलजमाव ने बढ़ाई मुश्किलें
कांग्रेस में 'स्टेटस क्यू': खरगे ने खारिज की बदलाव की संभावना, क्या राहुल की जगह अब खुद संभालेंगे कमान?
राम वन गमन पथ का कायाकल्प: त्रेतायुग की तर्ज पर सजेंगे वनवास के प्रमुख पड़ाव, बदलेगी पर्यटन की तस्वीर
पांच बल्लेबाजों की शतकीय पारियां बेकार साबित हुईं