न्यूजीलैंड की सांसद इस चीज से हुईं खफा, संसद में दिखाने लगी खुद की ऐसी तस्वीर...
नई दिल्ली। जिस रफ्तार से टेक्नॉलॉजी विकसित हो रही है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल्द ही इंसानों के लिए कुछ भी असंभव नहीं रह जाएगा। लेकिन टेक्नोलॉजी के लगातार होते विकास ने मानवता को कहीं पीछे छोड़ दिया।
हाल ही में न्यूजीलैंड की सांसद लॉरा मैक्लूर ने डीपफेक टेक्नोलॉजी की काली सच्चाई दुनिया के सामने रखी है। उन्होंने संसद के फ्लोर पर अपने ही एक AI-जनरेटेड नग्न तस्वीर को दिखाया, जो पूरी तरह नकली था। सांसद मेक्लूर ने कहा, "यह मेरा नग्न चित्र है, लेकिन यह असली नहीं है।"
उन्होंने डीपफेक के खतरों पर बात करते हुए कहा, "पीड़ितों के लिए यह अपमानजनक और दिल दहलाने वाला है। मुझे संसद में यह तस्वीर उठाकर दिखाना भयानक लगा, भले ही मुझे पता था कि यह मैं नहीं हूं।"
'समस्या तकनीक में नहीं, इसके दुरुपयोग में है'
लॉरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस चित्र को साझा करते हुए लिखा, "आज मैंने संसद में अपने AI-जनरेटेड नग्न डीपफेक चित्र को दिखाया ताकि यह जाहिर हो कि ये कितने वास्तविक दिखते हैं और इन्हें बनाना कितना आसान है। समस्या तकनीक में नहीं, बल्कि इसके दुरुपयोग में है, जिससे लोगों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हमारे कानूनों को इसकी गंभीरता के साथ कदम मिलाना होगा।"
हस्तरेखा विज्ञान: जीवन रेखा, हृदय रेखा और हथेली की बनावट से जानें अपनी छिपी हुई खूबियां
विज्ञान की नज़र में मेहमान को पानी देना क्यों है अनिवार्य? तनाव और ऊर्जा से जुड़ा है इसका नाता
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई