चेहरे पर लगाएं ये 4 सफेद चीजें, दाग-धब्बे होंगे दूर और स्किन बनेगी ग्लोइंग
पिंपल्स होना काफी आम समस्या है. कुछ रेमेडीज की मदद से आसानी से ये खत्म हो जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों के चेहरे पर मुंहासों से होने वाले दाग-धब्बे रह जाते हैं जो देखने में काफी खराब लगते हैं. इसके अलावा पिगमेंटेशन (झाइयां) की वजह से भी चेहरा काफी खराब दिखता है. भारत में ये समस्या ज्यादातर महिलाओं में एक एज के बाद या फिर प्रेग्नेंसी के बाद ज्यादा देखने को मिलती है. दरअसल इसके पीछे की वजह कई बार हार्मोनल बदलाव भी होते हैं. झाइयों और मुंहासों के दाग-धब्बों से निजात पाने के लिए कुछ नेचुरल चीजें ही आपके काफी काम आ सकती हैं.
क्रिस्टल क्लियर किसको पसंद नहीं होती है. इसके लिए मार्केट में महंगे प्रोडक्ट्स मौजूद हैं तो वहीं घरेलू नेचुरल चीजें भी आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं होती हैं और ये नुस्खे बजट के अंदर भी रहते हैं. तो चलिए इस आर्टिकल में जान लेते हैं कि वो कौन सी वाइट कलर की नेचुरल चीजें हैं जो आपकी स्किन को चमकदार बनाएंगी और दाग-धब्बे, झाइयों से छुटकारा मिलेगा.
दूध और नमक लगाएं
स्किन केयर में आप दूध और नमक को शामिल कर सकते हैं. इसके लिए कच्चा दूध लें और इसमें नमक मिलाकर कॉटन की हेल्प से पूरे चेहरे पर अप्लाई करें. इसके बाद कम से कम 15 से 20 मिनट के बाद फेस क्लीन कर लें. आप रेगुलर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे त्वचा की गहराई से सफाई होती है और डेड स्किन भी क्लीन होती है. ये मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने में काफी हेल्पफुल है और त्वचा चमकदार बनती है. दूध की वजह से स्किन रूखी भी नहीं होती है.
नारियल तेल और फिटकरी
झाइयों से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल में फिटकरी मिलाकर लगाएं. इसे आप पूरे चेहरे पर भी अप्लाई कर सकते हैं या फिर जिन जगहों पर दाग-धब्बे और झाइयां हैं सिर्फ वहीं पर लगाएं. इससे धीरे-धीरे आपको क्लीन-क्लियर स्किन मिलने लगेगी. 8 दिन में बढ़िया रिजल्ट मिलता है. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि अगर स्किन सेंसेटिव है तो न लगाएं. इसके अलावा भी पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.
कोहनी और घुटनों का कालापन भी होगा दूर
चेहरे के साथ ही हाथ-पैरों की सुंदरता भी मायने रखती है. इससे निजात पाने के लिए भी आप नमक और दूध का यूज कर सकते हैं या फिर नमक की बजाय बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसके अलावा बेकिंग सोडा, गुलाब जल और फिटकरी का मिश्रण भी कोहनी-घुटनों का कालापन दूर करने में हेल्पफुल है.
सिर्फ आस्था नहीं, पूर्ण विज्ञान है तुलसी पूजन; घर में लाएं सकारात्मक ऊर्जा और शुद्ध वायु
धन संकट से लेकर मानसिक तनाव तक—हर बाधा को दूर करने में सक्षम हैं ये 5 शक्तिशाली यंत्र
हस्तरेखा विज्ञान: जीवन रेखा, हृदय रेखा और हथेली की बनावट से जानें अपनी छिपी हुई खूबियां
विज्ञान की नज़र में मेहमान को पानी देना क्यों है अनिवार्य? तनाव और ऊर्जा से जुड़ा है इसका नाता
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव