हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला
लावड़। दिल्ली-दून हाईवे पर वलीदपुर गांव के पास गुरुवार देर रात चलती कार में भीषण आग लग गई। बमुश्किल कार चालक बैठे अन्य लोग कार से बाहर निकाला। कुछ देर में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कार को हाईवे से साइड लगाकर पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पाया।
इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि हापुड़ के पिलखुवा निवासी चालक दानिश कार से बहन उज्मा, मुस्कान और उसकी सहेली प्रिया, वेशू निवासी चंडी मंदिर के साथ हरिद्वार से पिलखुवा लौट रहा था। वलीदपुर गांव के पास अचानक कार के इंजन से धुआं उठता दिखाई दिया। उसने कार हाईवे पर साइड में रोक दी। इसी दौरान कार से लपटें उठने लगीं। कार सवार युवतियों में चीख-पुकार मच गई।
दानिश ने सभी को कार से बाहर निकाला। इसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया ओर कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी विकराल थी कि उसमें रखा सामान भी बाहर नहीं निकाला जा सका। दिल्ली-दून हाईवे पर लोगों का जमावड़ा लग गया। इससे आवागमन रुक गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने दानिश से घटना की जानकारी ली। कार पूरी तरह खाक हो गई।
राशिफल 03 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रसार भारती को मिला नया अध्यक्ष, प्रसून जोशी की नियुक्ति
जबलपुर सड़क हादसा: दिल्ली के एक ही परिवार के तीन लोगों की जान गई
TMC की चेतावनी के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान
काउंटिंग से पहले ममता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
होर्मुज जलमार्ग में बड़ा घटनाक्रम, भारत की भूमिका पर नजर
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हुए सीएम
ईरानी सेना का बयान, अमेरिका को सीधे संदेश के रूप में देखा गया
लंदन में सजा भारत का दरबार, “Icons of India” प्रदर्शनी का भव्य आगाज
मोहल्लेवासियों ने दिखाई बहादुरी, हमलावरों को पकड़ा