14:30 घंटे की देरी से चलेगी आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर विशेष
नई दिल्लीः दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें शनिवार को बहुत विलंब से चल रही हैं। बरौनी व दरभंगा हमसफर, इंदौर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के पांच से 12 घंटे तक विलंब से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
देरी से ट्रेनों के गंतव्य पर पहुंचने के कारण कई ट्रेनों के प्रस्थान समय बदलाव करना पड़ा है। सुबह सात बजे चलने वाली आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर विशेष (05284) 14:30 घंटे की देरी से रात साढ़े नौ बजे चलेगी। पुरानी दिल्ली-गया विशेष (03698) एक घंटे के विलंब से रवाना होगी।
देरी से चलने वाली मुख्य ट्रेनें
- दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस (02569)-पौने छह घंटे
- बरौनी-नई दिल्ली हमसफर विशेष (02563)-साढ़े छह घंटे
- शेखपुरा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष (04063)-10 घंटे
- बेंगुलुरु-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस-दो घंटे
- इंदौर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस-12 घंटे
- मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष (04017)-10 घंटे
- मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल सप्त क्रांति एक्सप्रेस-दो घंटे
- जयनगर-आनंद विहार विशेष (04095)-सवा आठ घंटे
- सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ विशेष (04017)-10 घंटे
- दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस-साढ़े तीन घंटे
- वाराणसी-पुरानी दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष (04023)-सवा दो घंटे
- जयनगर-फिरोजपुर हमसफर विशेष (04651)- सवा सात घंटे
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप: भारतीय स्क्वॉड का ऐलान, चयनकर्ताओं ने जताया भरोसा
नई शिक्षा पहल, कोर्स में मोदी तत्व और RSS इतिहास शामिल
“Icons of India” शो ने लंदन में बढ़ाई भारत की शान
दोनों देशों के बीच बढ़ता भरोसा, रणनीतिक साझेदारी को मिला नया आयाम
सैंकड़ों करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी कमलेश पारेख भारत लाया गया
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
Rohit Sharma और Virat Kohli से आगे निकले केएल राहुल
भारत का मेडिकल टूरिज्म सेक्टर तेजी से बढ़ेगा, अगले 5 साल में दोगुना
एडवेंचर टूरिज्म में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्यव्यापी ऑडिट शुरू