एमपी में आसमानी आफत, बिजली गिरने से 10 लोगों समेत कई मवेशियों की मौत, घर के बाहर बंधा कुत्ता खंभे के साथ उड़ा
Weather Alert : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ धमाकेदार बारिश हुई है। बारिश ने एक तरफ तो कुछ इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी तो वहीं, दूसरी तरफ बिजली गिरने से कई लोगों और मवेशियों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि, बीते 24 घंटों के दौरान बिजली गिरने वाले प्रदेश के अलग-अलग जिलों में करीब 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं, आकाशीय बिजली की चपेट में आकर कई मवेशी भी मारे गए हैं। जबकि कुछ लोग घायल भी हैं। खास रिपोर्ट में देखें आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने से कहां कैसे हालात रहे।
खरगोन में मकानों की गिरी दीवार
भारी बारिश, आंधी-तफान और आकाशीय बिजली की चपेट में आने वाले जिलों में सबसे पहले बात करते हैं खरगोन की। यहां भीषण गर्मी और उमस के बीच पिछले तीन दिनों से रोजाना शाम को अचानक मौसम बदल जाता है। बीते 24 घंटों के दौरान यहां चली तेज हवा और आंधी के साथ हुई बारिश से कई घरों में दीवारें गिर गई। बीते दो दिनों से चल रही तेज हवा और आंधी से ग्रामीण अंचलों समेत शहर के मुख्य मार्गो पर पेड़ गिरने से भारी नुकसान होने के साथ-साथ मार्ग से यातायात भी प्रभावित हुआ।
घर के बाहर बंधा कुत्ता खंभे के साथ उड़ा
इसे जिले के पीपरी गांव में आंधी-तूफान का खासा प्रभाव देखने को मिला। यहां कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। 40 फीट की दीवार गिरने के साथ ही मकान में लगे 40 टीन के पतरे उड़ गए। तूफान की गति का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि, घर के बाहर पोल से बंधा कुत्ता पोल समेत करीब 10 फीट उपर उड़कर मकान पर जा गिरा। जिसे बाद में सीढ़ी लगाकर उतारा जा सका।
भरभराकर गिरा मकान
इसी गांव के निवासी कालू सकरिया का मकान ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया। कालू का कहना है कि, किस तरह तूफान का रौद्र रूप देखकर जैसे-तैसे परिवार के लोगों ने दूसरे मकान में जाकर सहारा लिया। उनका कच्चा मकान ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। जिस पर लगे टीन भी उड़ गए। अगर समय रहते घरवाले घर से नहीं भागते तो बड़ी जनहानि तक हो सकती थी। फिलहाल, आंधी-तूफान में लगभग पूरी तरह से बर्बाद हो चुके कालू ने शासन से मदद की गुहार लगाई है।
धार में बिजली की चपेट में आकर 3 की मौत
बात करें प्रदेश के धार जिले की तो यहां आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बीते 48 घंटों से जारी है। आकाशीय बिजली गिरने से यहां अबतक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई मवेशी भी मारे जा चुके हैं। मृतकों में 2 महिला और 1 पुरुष शामिल हैं। वहीं, 1 गंभीर घायल हैं। अचानक मौसम में हुए बदलाव के चलते बड़पिपली (सीतापाट) में बिजली गिरने से दो बकरे मारे गए हैं। करीब 4 मवेशी इसकी चपेट में आए हैं। सरदारपुर तहसील के सरदारपुर थाना ओर अमझेरा थाना अंतर्गत ये घटना हुई है।
आष्टा में बिजली गिरने से एक की मौत, 2 घायल
सीहोर जिले के आष्टा के अंतर्गत आने वाले शंभूखेड़ी गांव में स्थित एक खेत पर मवेशी चरा रहे 3 युवकों पर बिजली गिर गई। इस घटना में 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 2 घायल हैं। चश्मदीदों का कहना है कि बारिश के चलते तीनों युवक खेत में लगे एक पेड़ के नीचे जा खड़े हुए थे। इस दौरान पेड़ पर बिजली गिर गई, जिसके चलते सभी अचेत अस्था में जमीन पर गिर पड़े। हादसे में 50 वर्षीय कैलाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, अन्य दोनों घायलों को आष्टा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
IPL में रन और विकेट की रेस रोमांचक, टॉप पर टक्कर जबरदस्त
अमेरिका की विदेश नीति पर उठे सवाल, हथियार डील बना मुद्दा
यात्रा से पहले चेक करें स्टेटस, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द/डायवर्ट
DC vs RR मैच में गरमाया माहौल, जैमिसन-सूर्यवंशी विवाद चर्चा में
दिनदहाड़े वारदात, चाकू से हमले में युवक की जान गई
अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन आगे चुनौतियां: RBI गवर्नर का बड़ा बयान
Cell Broadcast System लॉन्च, सरकार ने क्यों भेजे इमरजेंसी अलर्ट
निगम, मंडल और प्राधिकरणों में बड़े बदलाव, नए चेहरों को मौका
मतगणना व्यवस्था पर सवालों की बौछार, सियासी माहौल गरमाया