7 दिन बाद आज होगा Karisma Kapoor के एक्स हसबैंड Sunjay Kapur का अंतिम संस्कार
नई दिल्ली। बीते दिनों एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई थी। करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की वजह पोलो खेलते हुए हार्ट अटैक बताई जा रही है। हालांकि, उनके दोस्त का ये भी कहना है कि जब वह पोलो खेल रहे थे, तो उस दौरान उनके गले में मधुमक्खी चली गई थी, जिसकी वजह से अभिनेता गिर पड़े और जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तो डॉक्टर ने संजय को मृत घोषित कर दिया।
करिश्मा और संजय कपूर का रिश्ता भले ही खत्म हो गया था, लेकिन बच्चों समायरा और कियान की वजह से वह काफी कनेक्टेड थे। अब निधन के सात दिन बाद संजय कपूर का दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसके लिए करिश्मा कपूर बच्चों के साथ आज दिल्ली पहुंची हैं।
दिल्ली में कहां पर होगा संजय कपूर का अंतिम संस्कार?
एक ऑफिशियल प्रेस नोट जारी करते हुए बिजनेसमैन संजय कपूर के परिवार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज यानी कि 19 जून को दिल्ली के लोधी रोड शमशान भूमि में किया जाएगा। उनकी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया 5 बजे से शुरू होगी। फिलहाल धीरे-धीरे संजय कपूर के रिश्तेदार उनके घर पहुंच रहे हैं।
संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव, मां रानी सुरिंदर कपूर और बच्चों समायरा और कियान के लिखे मैसेज के साथ उनके परिवार ने प्रेस नोट में बताया कि 19 तारीख को अंतिम संस्कार करने के 3 दिन बाद यानी कि 22 जून को 4 से 5 बजे के बीच में दिल्ली के ताज होटल पैलेस में संजय की आत्मा शांति के लिए प्रेयर मीट रखी जाएगी।
संजय कपूर का अंतिम संस्कार करने में क्यों हुई देरी?
एक खबर के मुताबिक, संजय कपूर के ससुर अशोक सचदेव ने बताया कि संजय की अमेरिकी नागरिकता के कारण वहां पर पोस्टमार्टम और कानूनी प्रक्रियाओं के चलते उनका अंतिम संस्कार करने में देरी आ रही है। ससुर ने कहा, "अभी पोस्टमार्टम चल रहा है। जैसे ही पेपर वर्क कम्प्लीट हो जाएगा, तुरंत पार्थिव शरीर को इंडिया लेकर जाएंगे और अंतिम संस्कार करेंगे"।
क्यों करिश्मा कपूर-संजय कपूर का टूटा था रिश्ता?
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ साल 2003 में दादा राज कपूर के बंगले में शादी की थी। शादी के 13 साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी, जिसके बाद करिश्मा कपूर ने 2014 में तलाक की अर्जी देते हुए बिजनेसमैन पर उन्हें मारने और साथ ही दोस्तों के साथ सोने को मजबूर करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे।
वहीं संजय ने कहा था कि करिश्मा ने उनसे सिर्फ पैसों के लिए शादी की है। साल 2016 में ये कपल अलग हो गया था। तलाक के बाद करिश्मा कपूर को संजय ने 14 करोड़ की एलुमिनी दी और खार वाला घर दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
एयर फेयर में मनमानी पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, सरकार से जवाब तलब
रक्षा मंत्री से सवाल पूछते हुए ट्रंप को घेरा, अमेरिकी संसद में हंगामा
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
राजनाथ सिंह की इतालवी समकक्ष से मुलाकात, सैन्य सहयोग पर बनी रणनीति
बंगाल में सत्ता परिवर्तन का दावा, शुभेंदु बोले— 4 मई तक तस्वीर साफ