अब सलमान के शो में तहलका मचाएगा ये हरियाणवी सिंगर
नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 19 के ऑनएयर होने का इंतजार दर्शकों को एक लंबे समय से है। काफी जद्दोजहद के बाद मेकर्स ये नया सीजन लेकर लौट रहे हैं। सलमान खान एक बार फिर से जहां शो में मेजबानी की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे, तो वहीं इस सीजन के लिए मेकर्स कई दिलचस्प पर्सनैलिटी को शो के लिए अप्रोच कर रहे हैं।
मिस्टर फैजू और अपूर्वा मुखीजा जैसी इंटरनेट पर्सनैलिटी के बाद अब मेकर्स ने एक ऐसे व्यक्ति को सलमान खान के विवादित शो के लिए अप्रोच किया है, जो कंट्रोवर्सी करने में हरियाणवी रजत दलाल और एल्विश यादव से भी आगे हैं। उनके तीन गानों ने तो ऐसा बखेड़ा खड़ा किया था कि वहां की सरकार को उनके इन गानों को बैन करना पड़ा था। कौन है वह पर्सनैलिटी चलिए जानते हैं दिलचस्प बातें:
हरियाणा के पॉपुलर सिंगर की बिग बॉस 19 में एंट्री?
बिग बॉस आने से पहले नए सीजन की हर अपडेट पर पैनी नजर रखने वाले एक इंस्टाग्राम पेज ने ये जानकारी शेयर की है कि कलर्स के इस विवादित शो में एंट्री लेने वाले सिंगर का नाम मासूम शर्मा है। जो एक सेंसेशनल हरियाणवी गायक है। यूथ उनके गानों को काफी पसंद करती है।
अब बिग बॉस ने उन्हें अपने 19वें सीजन के लिए अप्रोच किया है, लेकिन अभी तक उन्होंने इस शो के लिए हां कहा है या नहीं, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
क्यों सरकार ने किए थे मासूम शर्मा के गाने बैन?
हरियाणा के मशहूर सिंगर मासूम शर्मा ने ‘2 नम्बरी’, ‘गुंडे ते प्यार’, ‘बदमाशों का बयाह’, ‘चंबल के डाकू’ और ‘ठेकेदार का ब्याह’, खटोआ, ट्यूशन बदमाशी का, जैसे गाने गाए हैं। हालांकि, वहां की सरकार ने उनके तीन फेमस गानों ट्यूशन बदमाशी का', '60 मुकद्दमे' और 'खटोआ' को ये कहते हुए यूट्युब से हटवाया और बैन करवाया कि हरियाणवी सिंगर इस तरह के गानों से गलत कल्चर को बढ़ावा दे रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजत दलाल की दोस्ती मासूम शर्मा के साथ काफी अच्छी है। जब उनका गाना बैन हुआ था और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी तो रजत दलाल ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था। मासूम की इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा फैन फॉलोइंग है। अब बिग बॉस 19 में आने के बाद मासूम अपने गानों की तरह विवाद करेंगे या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। ये शो जुलाई के महीने में शुरू हो जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
एयर फेयर में मनमानी पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, सरकार से जवाब तलब
रक्षा मंत्री से सवाल पूछते हुए ट्रंप को घेरा, अमेरिकी संसद में हंगामा
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
राजनाथ सिंह की इतालवी समकक्ष से मुलाकात, सैन्य सहयोग पर बनी रणनीति
बंगाल में सत्ता परिवर्तन का दावा, शुभेंदु बोले— 4 मई तक तस्वीर साफ