उपकेंद्रों पर लगा सीयूजी नंबर व्यस्त, कंट्रोल रूम में दर्ज हो रहीं शिकायतें
शहर के सात डिवीजन से संबंधित उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं की सुविधा के मद्देनजर सीयूजी नंबर उपलब्ध कराया गया है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति बिजली संबंधित सूचनाएं दर्ज करा सकता है। लेकिन इस सुविधा का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। बिजली गुल होने के बाद अधिकांश उपकेंद्रों के सीयूजी नंबर व्यस्त मोड़ पर चले जाते हैं। थकहार कर लोग मुख्य अभियंता कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराते हैं।
शहर के कसारी-मसारी, केंद्रांचल, ओल्ड खुसरोबाग, कीडगंज, तेलियरगंज, झलवा, 120 फीट रोड उपखंड ऐसे हैं, जहां बिजली जाने के बाद यहां लगा सीयूजी नंबर व्यस्त हो जाता है। लोग फोन लगाते रहते हैं, लेकिन कुछ नहीं होता। थकहार कर लोग मुख्य अभियंता कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में फोन करके शिकायत दर्ज कराते हैं। आंकड़ों को देखें तो एक जून से 19 जून तक करीब 200 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।
लोग यहां फोन करके सबसे पहले यही कहते हैं कि संबंधित उपकेंद्र का फोन लगातार व्यस्त है। इसलिए वह कंट्रोल रूम में फोन कर रहे हैं। कंट्रोल रूम के कर्मचारियों का भी यही कहना है कि शिकायत मिलने पर जब वह संबंधित उपकेंद्रों पर फोन लगाते हैं तो वहीं स्थिति रहती है जो शिकायतकर्ता ने बताई थी।
लोगों का कहना है कि उपकेंद्रों पर सीयूजी नंबर इसलिए उपलब्ध कराया गया है, ताकि लोग बिजली कटने, शार्टसर्किट से कहीं आग लगने, तार टूटने आदि की जानकारी दे सकें, लेकिन यह निरर्थक साबित हो रहा है। मुख्य अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि उपकेंद्रों पर लगे सीयूजी नंबर बिजली जाने के बाद व्यस्त क्यों हो जाते हैं, इसकी वह जांच कराएंगे। इसमें जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जल गंगा संवर्धन अभियान से शहडोल में पुराने जल स्त्रोतों को मिल रहा पुर्नजीवन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष कांकर ने की सौजन्य भेंट
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. सिंह को दी शुभकामनाएँ
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
बड़ी खबर! छत्तीसगढ़ बोर्ड के रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें चेक
IPS अधिकारियों से जुड़े बड़े फैसले, प्रशासनिक फेरबदल संभव
Sri Lanka Cricket में बड़ा भूचाल, अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
पोलक के मुताबिक, टीम को संतुलन देने वाला खिलाड़ी ही असली कप्तान
धीमी वोटिंग पर बवाल, TMC ने EVM गड़बड़ी का उठाया मुद्दा