ऐतिहासिक जीत! HAL को मिला ISRO के SSLV रॉकेट के निर्माण, मार्केटिंग और लॉन्च का पूरा अधिकार
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को एक बड़ी सफलता मिली है. कंपनी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया में जीत हासिल की है. इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड अथोराइजेशन सेंटर (IN-SPACe) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की. HAL ने यह टेंडर 511 करोड़ रुपये की बोली लगाकर जीता, जिसमें उसे SSLV की टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (ToT) का अधिकार प्राप्त हुआ है. HAL ने अडाणी ग्रुप की अल्फा डिजाइन और भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) के नेतृत्व वाले दो कंसोर्शियम को पीछे छोड़ते हुए यह बोली अपने नाम की है.
HAL ने अकेले लगाई बोली
खास बात यह है कि HAL ने इस बोली प्रक्रिया में अकेले भाग लिया, जबकि अन्य कंपनियों ने कंसोर्शियम बनाकर हिस्सा लिया था. इस जीत के साथ ही HAL को SSLV रॉकेट बनाने, उसका स्वामित्व रखने और वैश्विक स्तर पर लॉन्च सर्विस देने का अधिकार मिल गया है.
क्या है SSLV
SSLV एक कॉम्पैक्ट और कम लागत वाला रॉकेट है, जो 500 किलोग्राम तक के पेलोड को लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) में पहुंचाने में सक्षम है. यह छोटे उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित करने के लिए एक कुशल और लागत प्रभावी विकल्प माना जाता है.
निजी क्षेत्र के लिए अंतरिक्ष में नए अवसर
भारत में स्पेस सेक्टर में निजी कंपनियों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. यह पहली बार है जब ISRO रॉकेट टेक्नोलॉजी को किसी निजी कंपनी को ट्रांसफर करेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के अंतर्गत अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी निवेश के लिए खोलने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है. शुरूआत में इस प्रक्रिया में 20 कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई थी.
ग्लोबल स्पेस मार्केट में भारत की बढ़ती भूमिका
रिपोर्ट के अनुसार, भारत वर्तमान में वैश्विक स्पेस इकोनॉमिक्स में मात्र 2 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है. सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक यह हिस्सेदारी 5 गुना बढ़कर 8 बिलियन डॉलर से 44 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाए.
शेयर में तेजी
यह खबर आने के बाद शुक्रवार को HAL के शेयर में तेजी देखी गई. इसका शेयर 1.18 प्रतिशत बढ़कर 4,960 रुपये पर पहुंच गया. पिछले एक महीने में इसने 2.24 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जबकि बीते छह महीनों में इसके शेयरों में 18.37 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.
जल गंगा संवर्धन अभियान से शहडोल में पुराने जल स्त्रोतों को मिल रहा पुर्नजीवन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष कांकर ने की सौजन्य भेंट
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. सिंह को दी शुभकामनाएँ
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
बड़ी खबर! छत्तीसगढ़ बोर्ड के रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें चेक
IPS अधिकारियों से जुड़े बड़े फैसले, प्रशासनिक फेरबदल संभव
Sri Lanka Cricket में बड़ा भूचाल, अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
पोलक के मुताबिक, टीम को संतुलन देने वाला खिलाड़ी ही असली कप्तान