ट्रेनों के चलने और पहुंचने में देरी से अभी निजात नहीं
नई दिल्लीः सोमवार को भी ट्रेनों के देर से चलने और आने की समस्या जारी रही। यात्रियों की परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें एक घंटे तक विलंब से चल रही हैं।
हालांकि, दरभंगा-पुरानी दिल्ली विशेष ट्रेन के साथ ही मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिल विशेष सहित कई ट्रेनें अभी भी देरी से चल रही हैं।
लोकल ट्रेनें भी देरी से चलने से यात्री परेशान
बुलंदशहर-तिलक ब्रिज एमईएमयू लगभग एक घंटे और कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एमईएमयू आधे घंटे के विलंब से चल रही है।
अन्य लोकल ट्रेनें समय से या आधे घंटे से कम विलंब से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं। सुबह पांच बजे चलने वाली आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर ग्रीष्मकालीन विशेष (03258) साढ़े तीन घंटे के विलंब से सुबह साढ़े आठ बजे रवाना हुई।
हजरत निजामुद्दीन-इंदौर ग्रीष्मकालीन विशेष (09310) सवा घंटे की देरी से चली।
देरी से चलने वाली मुख्य ट्रेनें
- दरभंगा-पुरानी दिल्ली विशेष (04011)-14.:45 घंटे
- रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस-डेढ़ घंटे
- जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस-दो घंटे
- गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल सुहेलदेव एक्सप्रेस- तीन घंटे
- मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष (04029)- नौ घंटे
- यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश विशेष (06597)-सवा एक घंटे
- तिरुवनंतपुरम-नई दिल्ली केरल एक्सप्रेस-सवा एक घंटे
- योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस-पौने दो घंटे
- जयनगर-अमृतसर हमसफर विशेष (04651)-सवा तीन घंटे
- बनारस-पुरानी दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष (04023)-पौने दो घंटे
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण