सपा ने 'बागी' तेवर दिखाने वाले 3 विधायकों पर की बड़ी कार्रवाई अनुशासनहीनता पर दिखाया बाहर का रास्ता
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने अपने 3 विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है. इस संबंध में पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी किया है. सपा ने ये कार्रवाई उनकी जन विरोधी विचारधारा और पार्टी के मूल उद्देश्य से भटकने की वजह से की है. पार्टी ने अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडे को बाहर का रास्ता दिखाया है.
सपा ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि समाजवादी सौहार्दपूर्ण सकारात्मक विचारधारा की राजनीति के विपरीत साम्प्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता व किसान, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा और पीडीए विरोधी विचारधारा का साथ देने के कारण, समाजवादी पार्टी जनहित में विधायकों को पार्टी से निष्कासित करती है.
सपा ने तीन बागी विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडे को पार्टी से निकाला है. उसने साफ कर दिया है कि जन विरोधी लोगों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है. समाजवादी पार्टी की तरफ से यह भी कहा गया कि इन लोगों को हृदय परिवर्तन के लिए दी गई अनुग्रह-अवधि की समय-सीमा अब पूरी हो गई है, शेष की समय-सीमा अच्छे व्यवहार के कारण शेष है. समाजवादी पार्टी ने इन्हें भविष्य के लिए सहृदयपूर्ण शुभकामनाएं भी दी हैं.
बीजेपी का साथ देने के लिए पार्टी से निकाला?
इन विधायकों को राज्यसभा चुनाव के समय पर बीजेपी का साथ देने के लिए भी पार्टी से निकाला गया है. सपा की तरफ से कहा गया है कि पार्टी के मूल विचार की विरोधी गतिविधियां सदैव अक्षम्य मानी जाएंगी. इन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग की थी.
समाजवादी पार्टी के इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होनें कहा कि बीजेपी सबको साथ लेकर चलती है. लेकिन सपा अपनी ही पार्टी के लोगों पर अत्याचार करती है. इनके कई नेता तनाव में हैं. लोग अभी भी समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में हुई गुंडागर्दी और अराजकता को भूले नहीं हैं. सपा हाशिए पर चली गई और उनकी जमीन खिसक रही है.
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल