रहें सतर्क! यूपी के 53 जिलों में आज आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट
तापमान में कमी आने से गर्मी से राहत भले ही मिली हो, लेकिन विपरीत मौसम का दुष्प्रभाव झेलना पड़ सकता है। प्रदेश के 53 जिलों में सोमवार को वज्रपात की आशंका जताई गई है। वहीं, 19 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। कई जिलों में तेज झोंकेदार हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है।
इन जिलों में भारी बारिश के आसार
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इसके अलावा बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है। 24 जून को भी मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा। 40 से अधिक जिलों में वज्रपात और 15 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।
यूपी में लू का असर नहीं
प्रदेशभर में कहीं भी लू का असर नहीं है। सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम है। प्रदेश में अधिकतम तापमान झांसी में सर्वाधिक 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ के तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को राजधानी का तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा। डॉक्टर सिंह ने बताया कि बारिश से प्रदेश को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन उमस का असर बना रहेगा।
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल