बेतवा नदी का बढ़ा जलस्तर, टापू पर फंसे पांच लोगों की बचाई जान
झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के मोंठ थानाक्षेत्र में बेतवा नदी में पानी बढ़ने से फंसे पांच लोगों को सोमवार सुबह सुरक्षित निकाला गया। पुलिस ने बताया कि आज सुबह तड़के 112 यूपी पर सूचना मिली कि मोंठ थानाक्षेत्र अंतर्गत बेतवा नदी पर सोजना घाट में खनन के काम मे लगे पांच मजदूर नदी में रात के समय अचानक पानी बढ़ने के कारण एक टापू पर फंस गये हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर, एसडीएम मोंठ, क्षेत्राधिकारी मोंठ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों और नाविकों की मदद से घाट पर खनन के काम में लगे पांच मजदूरों कृष्णदेव (21) निवासी ग्राम लागोन थाना जखौरा जनपद ललितपुर, सचिन कुशवाहा (24) निवासी गांव धवाकर थाना मऊरानीपुर झांसी, छत्रपाल (25) निवासी गांव धवारकर थाना मऊरानीपुर झांसी, सोमेंद्र प्रताप सिंह (25) निवासी शाहपुर थाना अमापुर जनपद कासगंज और खुशीराम (20) निवासी शाहपुर थाना अमापुर जनपद कासगंज को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया।
छात्राओं ने पीएम से कहा—महिलाओं के लिए योजनाएं जारी रखें
IPL में DC की मुश्किलें बढ़ीं, टीम मैनेजमेंट पर सवाल
दल बदल पर सख्ती का प्लान: Raghav Chadha के बिल से बदल सकता था खेल
विराट कोहली बोले—“स्कूल में बोलना लगता है अजीब”, बच्चों को दिया बड़ा मैसेज
IPL की भागदौड़ में भी रिश्तों को दी अहमियत, दिल्ली पहुंचे कोहली
वैवाहिक विवाद का दुखद अंत: पत्नी के सामने पति की मौत
Imran Khan की आंखों की हालत गंभीर? चौथी सर्जरी के बाद अपडेट
झपट्टा मारकर सोने की चैन ले उड़े बदमाश, इलाके में दहशत
दीवार पर मौत की धमकी: उज्जैन यूनिवर्सिटी में जांच तेज, संदिग्ध वस्तु मिली