भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना: 'संविधान बचाने' के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्ला बोल
टाउनशिप के महात्मा गांधी, कलामंदिर में रविवार की शाम कांग्रेस ने विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ कार्यक्रम किया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सबसे पहला काम निर्वाचन का है। देश में इस वक्त निर्वाचन ही निष्पक्ष नहीं हो रहा है। वोट किसी को दो और वह मिल किसी को रहा है। मशीन बदला जा रहा है। एक मोहल्ला कांग्रेसी है, तो वहां के वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिया जाता है।
भाजपा में शामिल होने वाले वाशिंग मशीन में धुल जाते
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा वहीं जो भाजपा में शामिल हो गया, वह वाशिंग मशीन में धुलकर पाक साफ हो जाता है, जैसे गंगा में लोगों के पाप धुल जाते हैं। जो नहीं समझौता किए, उसके घर छापा। उस परिवार पर आरोप लगा रहे हैं, जो देश की आजादी में सबकुछ कुर्बान कर दिया। इंदिरा जी और राजीव गांधी जी ने देश के लिए प्राण की आहूती दे दी। कार्यक्रम में भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व राज्यमंत्री बीडी कुरैशी, पूर्व विधायक अरूण वोरा, महापौर नीरज पाल, पूर्व महापौर नीता लोधी, एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एंथोनी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर मौजूद थे।
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
2029 का सपना टूटा: आरक्षण बिल गिरने पर बोले मोदी- महिलाओं की 'नई उड़ान' में विपक्ष बना बाधा
खड़गपुर-कमरहाटी में डॉ. मोहन यादव का घर-घर संपर्क, भाजपा के लिए मांगे वोट
संसद में आरक्षण बिल गिरने के बाद राहुल गांधी का प्रहार- 'महिलाओं के पीछे छिपकर खेल रही थी भाजपा'।
प्रदूषण और अवैध कारोबार पर प्रहार: रिफाइनरी पर कार्रवाई से मचा हड़कंप, दो लोगों पर केस दर्ज।
सीजफायर के बाद भी नहीं थमा तनाव, फिर बंद हुआ रास्ता
70 करोड़ महिलाओं के मुद्दे पर गरमाई देश की राजनीति
TET का संकट: क्या दशकों पुराने शिक्षकों की नौकरी पर है खतरा? भोपाल में जुटा विशाल जनसमूह
चीख-पुकार में बदली दोपहर की मस्ती: मैहर में दो परिवारों के चिराग बुझे