दवा दुकान पर नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री, सेल्समैन रंगे हाथ पकड़ा गया
उतई थाना क्षेत्र में नशीली टेबलेट खपाने के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मेमोरंडम के आधार पर आरोपी एमआर फील्ड सेल्समैन नेतराम साहू के कब्जे से 2 हजार रुपए नकद और आधार कार्ड, बिजनेस कार्ड और मोबाइल को जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर जेल भेजा गया।
एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि 22 मई को उतई पुलिस ने सेलूद पाटन रोड रजिया दुकान के पास आरोपी कृष्णा यादव, अजय यादव, मनोज डोंगरे, गोवर्धन लाल सिंह को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट और कैप्सूल के साथ पकड़ा था। आरोपी क्षेत्र में घूम कर नशीली दवाई की अवैध तस्करी कर रहे थे।
पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम का खुलासा किया, जिसमें एमआर फील्ड सेल्समैन आरोपी नेतराम साहू का भी नाम था। उसकी खोजबीन की जा रही थी। इस बीच वह पकड़ा गया। पूछताछ में नेतराम साहू ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसने पुलिस को बताया कि एमआर फील्ड में सेल्स होने की वजह से मेडिकल दुकान में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट और कैप्सूल को ऑर्डर पर बिक्री करता रहा है।
आरोपी के कब्जे से मोबाइल, आधार कार्ड, बिजनेस कार्ड और 2 हजार रुपए नकद जब्त किया। आरोपी को धारा 8,22(क), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया।
नवागत भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की प्राथमिकता—जनसेवा और पारदर्शिता
डिजिटल अवतार से वोट अपील, तमिलनाडु में चुनाव प्रचार में एआई का बढ़ता असर
इंसानियत शर्मसार, सहायता न मिलने पर घर के बाथरूम में करना पड़ा अंतिम संस्कार
‘मेड इन इंडिया’ नकली नोट का खेल, दाऊद इब्राहिम के गुर्गों ने ऐसे बुना जाल
कच्चे तेल की गिरावट बनी सहारा, एशियाई बाजार हरे निशान पर
योग्यता में छूट न देने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पीड़ित कर्मचारी को राहत
छोटे उद्योगों पर बढ़ता दबाव, GTRI ने फीस सीमा तय करने की मांग की
आर्थिक मुश्किलों में घिरे पाकिस्तान को बड़ा झटका, यूएई ने मांगा अरबों डॉलर का ऋण वापस