न्यू मैक्सिको में भारी बारिश के बाद बाढ़, कई मकान बह गए, लोग गायब
वाशिंगटन । अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर रुडोसो नाम के पहाड़ी गांव में दिखा। यहां बहाव इतना तेज था कि कई घर बह गए और कई लोग फंसे रह गए। इसके बाद अब राहत-बचाव टीमें लगातार काम में जुटी हैं।
मौसम केंद्र ने रुडोसो और उसके आसपास के इलाकों के लिए फ्लैश फ्लड इमरजेंसी जारी की है। ये वहीं क्षेत्र है, जहां पिछले साल जंगल में आग लगी थी और हजारों एकड़ जंगल जल गया था। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं। कई लोगों को बहते पानी और घरों से सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन अब तक यह साफ नहीं है कि कुल कितने लोग लापता हैं।
रियो रुडोसो नदी के किनारे बसे इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नदी का जलस्तर 8 जुलाई को दोपहर 3 बजे करीब डेढ़ फीट था, जो एक घंटे से भी कम समय में 20 फीट तक पहुंच गया। इसके बाद पानी का स्तर धीरे-धीरे गिरने लगा, लेकिन तब तक कई घर बह चुके थे और सड़कों पर आवाजाही रुक गई थी।
टेक्सास में 100 से ज्यादा मौतें, 161 लापता
टेक्सास राज्य में अचानक आई बाढ़ में घर और कैंप डूबने से अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राहत-बचाव दल लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। यहां से अब तक 87 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें 56 वयस्क और 30 बच्चे शामिल हैं। कुछ शवों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने बताया कि 161 लोग अब भी लापता हैं। इसमें कई लोग हैं, जो हिल कंट्री के अलग-अलग हिस्सों में छुट्टियां मनाने आए थे, लेकिन उन्होंने किसी होटल या कैंप में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था, जिससे उनकी जानकारी दर्ज नहीं हो सकी। टेक्सास के छह जिलों में बाढ़ का असर पड़ा है, लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान केर काउंटी में हुआ है।
रामलला दर्शन योजना : रायगढ़ से 112 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना
ऊर्जा संरक्षण और सादगी जीवन का आधार- वन मंत्री केदार कश्यप
सामाजिक परिवर्तन के वाहक बनें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार
कौशल विकास गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग से युवाओं को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार : मंत्री टेटवाल
नगर पालिका जांजगीर-नैला एवं ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
सुशासन तिहार बना ग्रामीण महिलाओं की नई ताकत
आई.डी.बी.आई. बैंक द्वारा दो बोलेरो कैम्पर वाहन का प्रदाय एवं बाघ का किया अंगीकरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य मंत्री जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल
शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा
78 साल बाद गारपा गांव में हुआ उजाला, दुर्गम वनांचल तक पहुँची बिजली