रेखा गुप्ता से AAP की मांग- बताएं टेंडर रद्द करने की असली वजह
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए तैयार किए जा रहे बंगले के टेंडर को रद्द करने पर आम आदमी पार्टी ने सवाल खड़ा किया है. आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमें लगता है कि बीजेपी सरकार ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली की जनता के दबाव में आकर मायामहल के रिनोवेशन का टेंडर रद्द किया गया है. इस मायामहल में 14 एसी, पांच एलसीडी टीवी, माइक्रोवेव ओवन, गीजर, एलईडी समेत अन्य चीजें लगाने के लिए टेंडर किया गया था.
आप के वरिष्ठ नेता व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कुछ दिन पहले खबर आई कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक की जगह दो मंत्रियों के रहने के लायक दो बंगले अपने लिए अलॉट कराए. पहले जो भी मंत्री वहां रहते थे, उन्हें एक बंगला मिलता था.
ऑफिस के लिए अलग से पोर्टा केबिन मौजूद थे, मगर उन्होंने दो बंगले लिए. इसके बाद खबर आई कि पीडब्ल्यूडी ने उनके बंगले के रिनोवेशन के लिए एक लंबा-चौड़ा टेंडर निकाला.
14 एयर कंडीशनर, 5 LCD Tv
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि टेंडर में बताया गया कि 14 एयर कंडीशनर, पांच एलसीडी टीवी (चार 55 इंच, एक 65 इंच), 10 लीटर का माइक्रोवेव ओवन (एलसीडी डिस्प्ले के साथ), गीजर, इलेक्ट्रिक वायरिंग, एलईडी और न जाने क्या-क्या लगने वाला था. अब खबर है कि उस टेंडर को कैंसिल कर दिया गया. आप के सवाल हैं कि क्या इन चीजों की जरूरत ही नहीं थी, इसलिए टेंडर कैंसिल किया? अगर जरूरत नहीं थी, तो टेंडर निकाला ही क्यों गया?
CM रेखा गुप्ता से मांगा स्पष्टीकरण
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि या कोई और कारण है, जिसकी वजह से टेंडर कैंसिल किया गया और अब किसी और तरीके से ये साजो-सामान बंगले में लगाया जाएगा? मैं समझता हूं कि भाजपा ने लोगों के दबाव, आप की आलोचना और सोशल मीडिया पर चल रही बातों के दबाव में यह टेंडर कैंसिल किया.
रामलला दर्शन योजना : रायगढ़ से 112 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना
ऊर्जा संरक्षण और सादगी जीवन का आधार- वन मंत्री केदार कश्यप
सामाजिक परिवर्तन के वाहक बनें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार
कौशल विकास गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग से युवाओं को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार : मंत्री टेटवाल
नगर पालिका जांजगीर-नैला एवं ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
सुशासन तिहार बना ग्रामीण महिलाओं की नई ताकत
आई.डी.बी.आई. बैंक द्वारा दो बोलेरो कैम्पर वाहन का प्रदाय एवं बाघ का किया अंगीकरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य मंत्री जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल
शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा
78 साल बाद गारपा गांव में हुआ उजाला, दुर्गम वनांचल तक पहुँची बिजली