हवाई दुर्घटना: पुलिस हेलिकॉप्टर नदी में समाया, राहत कार्य जारी
कुआलालंपुर। मलेशिया के जोहोर राज्य में एक पुलिस हेलिकॉप्टर आपात लैंडिंग के दौरान सीधे नदी में जा गिरा। यह हादसा सुंगाई पुलाई इलाके में हुआ। उस वक्त हेलिकॉप्टर नियमित सैन्य अभ्यास में शामिल था। हेलिकॉप्टर में सवार पांचों क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी घायल अफसरों को जोहोर बारू के सुल्ताना अमीना अस्पताल में भर्ती कराया गया। मलेशिया के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा है कि हादसे की जांच एयर एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो करेगी। इस हादसे में कोई जान नहीं गई, लेकिन मलेशियाई नागरिक उड्डयन नियामक ने इसे गंभीर विमानन घटना मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ज्योति कुलस्ते को दिया सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद
सोमनाथ हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान का है प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विजय की उम्मीदें CPI पर टिकीं, शुक्रवार को होगा बड़ा राजनीतिक फैसला
डिप्टी CM पद से दूरी, लेकिन कैबिनेट में एंट्री; निशांत कुमार पर सबकी नजर
रेलवे ने शुरू की आधुनिक आरक्षण प्रणाली की तैयारी
भोपाल में सिंहस्थ मेला प्रबंधन को लेकर अहम बैठक
ऑपरेशन सिंदूर के नायक, जिनकी रणनीति से आतंकियों पर टूटा कहर
बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों की जंग, जानिए आगे क्या होगा