रेणुका की झटपट रेसिपी से बनाएं व्रत का हेल्दी और टेस्टी डोसा
नई दिल्ली। भगवान शिव की अराधना का पावन महीना सावन शुरू हो चुका है। अब कुछ लोग हर सावन सोमवार को व्रत रखेंगे, तो कई लोग ऐसे भी होंगे जो पूरा सावन का महीना उपवास करेंगे। जब व्रत एक से ज्यादा दिन के हो जाते हैं तो हर बार आलू-साबुदाना खाने का मन नहीं करता। अलग-अलग डिश खाने की क्रेविंग होने लगती है। साउथ इंडियन की सेहतमंद डिश डोसा खाने को लेकर भी मन ललचाने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अब बिल्कुल भी टेंशन मत लीजिए। क्योंकि कंटेंट क्रिएटर रेणुका सालुंके ने एक ऐसा डोसा बनाने की रेसिपी शेयर की है। जिसे आप व्रत के दिनों में भी आराम से खा सकते हैं, जो बहुत टेस्टी भी होता है।
डोसा के लिए जरूरी सामान
- एक कप समा चावल
- 1/4 कपभुना हुआ साबूदाना
- अदरक, हरी मिर्च
- आधा उबला हुआ आलू
- 1 बड़ा चम्मच जीरा
- कटे हुए करी पत्ते, धनिया पत्ता
- 3-4 कप पानी, स्वादानुसार नमक
चटनी के लिए जरूरी सामान
- भुनी हुई मूंगफली
- अदरक- हरी मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- दही, धनिया पत्ता
- पानी और तेल
- जीरा और करी पत्ता
डोसा के लिए बनाएं बेटर
सबसे पहले साबूदाना को भूनने के बाद मिक्सर जार में डालें, इसमें ही समा चावल को मिला दें। दोनों को पीसने के बाद इसमें अदरक, हरी मिर्च, उबला आलू और एक कप पानी डाल दें। अब इन सभी चीजों को दोबारा से पीस लीजिए। इस तरह आपका डोसा के लिए बेटर बन जाएगा। जिसे एक बाउल में निकालकर नमक, जीरा, कटे हुए करी पत्ते और धनिया मिलाना है।
यूं बनाएं व्रत वाला डोसा
बेटर तैयार करने के बाद अब बारी आती है डोसा बनाने की। तो रेणुका सालुंके की ट्रिक के मुताबिक डोसा बनाने के लिए आप तवा की जगह पर कड़ाही का इस्तेमाल करें। कड़ाही गर्म होने पर बेटर फैला दें, चारों ओर तेल लगाने के बाद पलट दें। दोनों तरफ से सेंकते ही आपका व्रत वाला डोसा बनकर तैयार हो जाएगा।
अब बनाएं डोसा के लिए चटनी
अब चटनी बनाने के लिए भुनी हुई मूंगफली का छिलका हटाने के बाद इसे मिक्सर जार में डालें। इसमें अदरक, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक, दही और पानी डालकर पीस लीजिए। इस चटनी को बाउल में निकालने के बाद तड़का लगाने की तैयारी करें। तेल गर्म करने के बाद जीरा और कड़ी पत्ता डालकर तड़के को चटनी में मिला दें। इस तरह आप व्रत वाले डोसा के लिए चटनी भी तैयार हो जाएगी।
भोपाल में सिंहस्थ मेला प्रबंधन को लेकर अहम बैठक
ऑपरेशन सिंदूर के नायक, जिनकी रणनीति से आतंकियों पर टूटा कहर
बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों की जंग, जानिए आगे क्या होगा
अब लखनऊ जाना होगा आसान, IndiGo ने शुरू की नई फ्लाइट सेवा
ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत की तैयारी और ताकत दिखाई: रक्षामंत्री
विजय को दूसरी बार राजभवन से लौटाया गया, राज्यपाल बोले- 118 MLA चाहिए
टावर पर चढ़े युवक के कारण प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के लिए बिजली सप्लाई रोकी
केरल में CM रेस तेज, खड़गे के फैसले पर टिकी सबकी नजरें
नई रणनीति, नया जोश… पंजाब चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश