खाटू श्याम में दुकानदारों की हैवानियत श्रद्धालुओं की सरेआम पिटाई पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
सीकर, राजस्थान। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्यामजी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय दुकानदार और उनके कर्मचारी श्रद्धालुओं को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट रहे हैं। घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।
बारिश से बचने के लिए दुकान में घुसे श्रद्धालु, मच गया बवाल
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को भारी बारिश के दौरान कुछ श्रद्धालु एक दुकान के अंदर छिपने के लिए घुस गए। दुकानदार ने उन्हें बाहर निकलने को कहा, जिस पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दुकानदार और उसके सहयोगियों ने श्रद्धालुओं पर लाठियों से हमला कर दिया।
महिलाओं के साथ भी मारपीट
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला श्रद्धालु को तीन दुकानदार मिलकर पीटते नजर आ रहे हैं। यह नजारा मंदिर के मुख्य द्वार के पास का बताया जा रहा है। इस घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, चार गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
सोशल मीडिया पर उबाल
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी फूट पड़ी है। एक यूजर ने लिखा, “आस्था के स्थलों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। यह बेहद शर्मनाक है।”
एक अन्य यूजर ने कहा, “खाटू श्यामजी में देशभर से श्रद्धालु आते हैं, इस तरह की घटनाएं पर्यटन और धार्मिक भावना दोनों को नुकसान पहुंचाती हैं।”
पूर्व में भी हुई थी ऐसी घटना
गौरतलब है कि हाल ही में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में भी श्रद्धालुओं से सुरक्षाकर्मियों द्वारा मारपीट की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।
भोपाल में सिंहस्थ मेला प्रबंधन को लेकर अहम बैठक
ऑपरेशन सिंदूर के नायक, जिनकी रणनीति से आतंकियों पर टूटा कहर
बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों की जंग, जानिए आगे क्या होगा
अब लखनऊ जाना होगा आसान, IndiGo ने शुरू की नई फ्लाइट सेवा
ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत की तैयारी और ताकत दिखाई: रक्षामंत्री
विजय को दूसरी बार राजभवन से लौटाया गया, राज्यपाल बोले- 118 MLA चाहिए
टावर पर चढ़े युवक के कारण प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के लिए बिजली सप्लाई रोकी
केरल में CM रेस तेज, खड़गे के फैसले पर टिकी सबकी नजरें
नई रणनीति, नया जोश… पंजाब चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश