बायोमीट्रिक फर्जीवाड़ा: पूर्व फैकल्टी का आरोप, मेरी उपस्थिति दर्ज की गई इस्तीफे के बाद भी , एनएमसी के हेड काउंट में फर्जी हाजिरी, पूर्व फैकल्टी ने किया खुलासा
रायपुर। नवा रायपुर स्थित रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज को लेकर गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। सीबीआई की जांच में कॉलेज प्रशासन, एनएमसी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के बीच मिलीभगत सामने आई है। आरोप है कि कॉलेज को फर्जी फैकल्टी और मरीजों के सहारे मान्यता दिलवाई गई।
फैकल्टी के फर्जी दस्तावेज और बायोमीट्रिक घोटाला
कॉलेज में 90% फैकल्टी दक्षिण भारत से आती हैं, जो केवल NMC निरीक्षण के दौरान ही उपस्थित रहती हैं। बाकी समय कॉलेज में कुछ ही स्थायी शिक्षक मौजूद रहते हैं। एक पूर्व फैकल्टी ने कॉलेज पर उनके इस्तीफे के बाद भी फर्जी बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करने की शिकायत की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मरीजों की भी हकीकत निकली फर्जी
सीबीआई जांच में यह भी सामने आया है कि अस्पताल में इलाज के लिए मरीज बाहर से बुलाए जाते हैं, जो वास्तव में बीमार नहीं होते। इसका उद्देश्य निरीक्षण के दौरान अस्पताल को सक्रिय दिखाना होता है।
250 सीटों की मान्यता के लिए गड़बड़ी
कॉलेज को पिछले साल 150 एमबीबीएस सीटों की मान्यता मिली थी, लेकिन जल्दबाजी में 250 सीटों के लिए आवेदन कर दिया गया। 1 जुलाई को सीबीआई ने निरीक्षण के दौरान कॉलेज में छापा मारा और एनएमसी के तीन एसेसर, कॉलेज डायरेक्टर सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
महाराज के रसूख पर मिली मान्यता
बताया जाता है कि पं. रविशंकर महाराज के रसूख के कारण कॉलेज को मान्यता मिल पाई। जबकि वास्तविकता में कॉलेज के पास न पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर था, न ही फैकल्टी। अब इस साल कॉलेज में जीरो ईयर घोषित होने की आशंका है, जैसा कि पहले बेंगलुरु के एक कॉलेज में भी हो चुका है।
दूसरे कॉलेज पर भी सवाल
प्रदेश में ही एक और निजी मेडिकल कॉलेज में रातों-रात एमबीबीएस सीटें दोगुनी कर दी गईं। महज दो-तीन दिनों में मंजूरी मिलने से एनएमसी और स्वास्थ्य मंत्रालय की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। वहां भी सुविधाओं और स्टाफ की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई।
अब लखनऊ जाना होगा आसान, IndiGo ने शुरू की नई फ्लाइट सेवा
ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत की तैयारी और ताकत दिखाई: रक्षामंत्री
विजय को दूसरी बार राजभवन से लौटाया गया, राज्यपाल बोले- 118 MLA चाहिए
टावर पर चढ़े युवक के कारण प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के लिए बिजली सप्लाई रोकी
केरल में CM रेस तेज, खड़गे के फैसले पर टिकी सबकी नजरें
नई रणनीति, नया जोश… पंजाब चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश
ट्रंप बोले- युद्ध समाप्त करने को लेकर ईरान के साथ अच्छी बातचीत हुई है
यमुना हादसे में तीन की मौत, तीन अब भी लापता; परिवारों में कोहराम
मंदिर परिसर में मिली मासूम, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
विधायक टूटने का डर या रणनीति? तमिलनाडु में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स पर घमासान