रीवा में बारिश ने खोली एयरपोर्ट निर्माण की पोल, बाउंड्री वॉल ध्वस्त
रीवा। रीवा में हुई मूसलाधार बारिश के बाद रीवा एयरपोर्ट पर पानी लबालब भर गया। यह पहली बार नहीं है, जब रीवा एयरपोर्ट के अंदर पानी भरा हो। पिछली बारिश में भी रीवा एयरपोर्ट के अंदर पानी भर गया था अब दीवार ढह गई। फिलहाल दीवार गिरने के बाद मलबा हटाया जा रहा है. साथ ही एयरपोर्ट की दीवार को लेकर कांग्रेस ने सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। रीवा जिले में स्थित एयरपोर्ट के निर्माण की पोल 10 महीने के अंदर ही खुल गई है। भारी बारिश के चलते एयरपोर्ट की बाउंड्रीवॉल का एक हिस्सा देर रात बारिश के चलते भरभरा कर गिर गया। उल्लेखनीय है कि एयरपोर्ट का उद्धाटन 10 महीने पहले 20 अक्टूबर 2024 को हुआ था। दरअसल, आधी रात को हुई बारिश में रीवा एयरपोर्ट की बाउंड्रीवॉल का एक हिस्सा देर रात बारिश के चलते भरभराकर गिर गया। एयरपोर्ट के अंदर भी पानी भर गया।
गौरतलब है कि इसके निर्माण कार्य की शुरुआत से ही गुणवत्ता को लेकर कई तरह के सवाल उठते आए हैं। हालांकि, इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। बता दें कि, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला का रीवा गृह जिला है। यहां पर पहली ही बारिश में एयरपोर्ट के अंदर पानी भरना और सुरक्षा के लिए बनी दीवार ढहना किसी बड़े भष्ट्राचार की ओर से इशारा कर रहा है।
केरल में CM रेस तेज, खड़गे के फैसले पर टिकी सबकी नजरें
नई रणनीति, नया जोश… पंजाब चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश
ट्रंप बोले- युद्ध समाप्त करने को लेकर ईरान के साथ अच्छी बातचीत हुई है
यमुना हादसे में तीन की मौत, तीन अब भी लापता; परिवारों में कोहराम
मंदिर परिसर में मिली मासूम, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
विधायक टूटने का डर या रणनीति? तमिलनाडु में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स पर घमासान
Bhopal- MBBS डॉक्टर गिरफ्तार नकली नोटों के साथ
पंजाब ब्लास्ट को लेकर AAP सांसद का बड़ा आरोप, BJP पर साधा निशाना
कोर्ट परिसर में सुरक्षा में बड़ी चूक, आरोपी के पास मिला धारदार हथियार