इंदौर-खंडवा रेल लाइन को मिली NOC, उत्तर से दक्षिण की सीधी कनेक्टिविटी
इंदौर: इंदौर-खंडवा रेल परियोजना से जुड़ी सबसे बड़ी बाधा अब दूर हो गई है. वन विभाग ने इस महत्वपूर्ण रेल लाइन के लिए NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी कर दिया है. जिससे अब इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा.
उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़ने वाला रेल मार्ग
यह रेल लाइन उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़ने वाला सबसे छोटा और सीधा रेल मार्ग साबित होगा. जो न केवल इंदौर के व्यापारिक और औद्योगिक भविष्य को नई रफ्तार देगा, बल्कि यात्रियों को भी समय और दूरी दोनों में राहत देगी. दरअसल, इंदौर से खंडवा के बीच लंबे रास्ते पर वन क्षेत्र मौजूद है. जिसमें निर्माण के लिए वन विभाग की अनापत्ति जरूरी है. ऐसी स्थिति में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने इस प्रोजेक्ट में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए रेलवे अधिकारियों और वन विभाग के बीच संयुक्त बैठक करवाई थी. जिससे आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं सरल हुईं.
इंदौर-खंडवा रेल लाइन के लिए NOC
इसके बाद हाल ही में सांसद लालवानी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर इस परियोजना की प्राथमिकता को रेखांकित किया. वन विभाग से अनुमति दिलाने का अनुरोध किया था. इसके बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले में वन विभाग को निराकरण के निर्देश दिए थे. हाल ही में वन विभाग द्वारा इंदौर खंडवा रेल लाइन के निर्माण कार्य के संबंध में अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया है.
जिसे लेकर संसद शंकर लालवानी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा देशभर में बुनियादी ढांचे का क्रांतिकारी विकास हो रहा है. मैं इस महत्वपूर्ण परियोजना को गति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विशेष योगदान रहा है.
उत्तर से दक्षिण के लिए सीधी कनेक्टिविटी
इंदौर-खंडवा रेल लाइन के पूरा होने के बाद इंदौर का संपर्क सीधे खंडवा-भुसावल-नासिक-मुंबई की ओर हो जाएगा. इसके अलावा तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों से तेज, किफायती और सुविधाजनक सफर हो जाएगा. इतना ही नहीं इंदौर से खंडवा के बीच इस नए रेल कॉरिडोर के बन जाने से मालवांचल के व्यापारियों, किसानों और यात्रियों को लाभ मिलेगा और पूर्व की तुलना यात्री आधे समय में ही खंडवा पहुंच सकेंगे.
राशिफल 03 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रसार भारती को मिला नया अध्यक्ष, प्रसून जोशी की नियुक्ति
जबलपुर सड़क हादसा: दिल्ली के एक ही परिवार के तीन लोगों की जान गई
TMC की चेतावनी के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान
काउंटिंग से पहले ममता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
होर्मुज जलमार्ग में बड़ा घटनाक्रम, भारत की भूमिका पर नजर
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हुए सीएम
ईरानी सेना का बयान, अमेरिका को सीधे संदेश के रूप में देखा गया
लंदन में सजा भारत का दरबार, “Icons of India” प्रदर्शनी का भव्य आगाज
मोहल्लेवासियों ने दिखाई बहादुरी, हमलावरों को पकड़ा