पेड़ से लटकती मिली लाश, पार्क में आत्महत्या से सनसनी; कलह बना कारण?
नोएडा : ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के एक निजी कॉलेज के पास बने पार्क में बुधवार एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान मुरैना मध्य प्रदेश के अजय (25) के रूप में हुई है। वर्तमान में अजय तुगलपुर क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक ने घरेलू विवाद से आहत होकर आत्महत्या की है।
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट टीम को भी बुलाया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि अजय ने घर में हुई किसी बात से नाराज होकर खुदकुशी का कदम उठाया। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
मृतक के परिवार को सूचना दी गई है। युवक कुछ समय से निजी काम के सिलसिले में ग्रेटर नोएडा में रह रहा था। आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जिससे पता चल सके कि युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में