अंधविश्वास या तस्करी? 13 महिलाओं को अगवा कर ले जाने की कोशिश नाकाम, बागेश्वरधाम कनेक्शन से मचा हड़कंप
छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात डायल-100 पर एक सूचना मिली। बताया गया कि 13 महिलाओं का अपहरण कर उन्हें एक एंबुलेंस से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए रास्ते पर एंबुलेंस का पीछा किया। कुछ देर बात एंबुलेंस को पठा चौकी के पास रोक लिया गया। उसमें सभी महिलाओं को लवकुशनगर थाने लाया गया। इस दौरान पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सभी महिलाएं बागेश्वरधाम में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त थीं। आरोप है कि ये महिलाएं धाम में चोरी, चैन स्नेचिंग समेत अन्य घटनाओं को अंजाम दे रही थीं। इसी कारण उन्हें धाम से बाहर किया जा रहा था।
एंबुलेंस में सवार बागेश्वरधाम के सेवादार ने बताया कि धाम में रह रहीं इन संदिग्ध महिलाओं को घर जाने के लिए कहा गया था, लेकिन वह नहीं गईं। हम उन्हें महोबा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। हमारा मकसद सिर्फ उन्हें धाम से हटाना था, इसलिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया। हालांकि, बागेश्वरधाम ट्रस्ट या संस्था की ओर से इस मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन