नोएडा में पति की आस्था, पत्नी की बेवफाई – अंत में मिला फांसी का फंदा
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-45 में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी के घर छोड़कर चले जाने और पुलिस से सहायता न मिलने से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अंकित के रूप में हुई है, जिसने अपनी जान देने से पहले एक वीडियो बनाकर अपनी आपबीती बताई और स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया। परिजनों ने पत्नी की बेवफाई और पुलिस की लापरवाही को इस दुखद घटना का कारण बताया है।
क्या है पूरा मामला?
थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-45 में रहने वाले अंकित की शादी चार महीने पहले हुई थी। जानकारी के मुताबिक, अंकित कांवड़ यात्रा के लिए गया था। जब वह वापस लौटा, तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई है। इस खबर से अंकित के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों का आरोप है कि अंकित की पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ संबंध था, जिसके चलते उसने घर छोड़ा। अंकित ने अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए थाना सेक्टर-39 और चौकी के कई चक्कर लगाए, लेकिन उसे पुलिस से कोई सहायता नहीं मिली। हताश और निराश अंकित ने जब यह महसूस किया कि उसे न्याय नहीं मिलेगा, तो उसने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या से पहले अंकित ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी पीड़ा और पुलिस की निष्क्रियता का जिक्र किया।
परिजनों का पुलिस पर लापरवाही का आरोप
अंकित के परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने बताया, "अंकित ने कई बार पुलिस से मदद मांगी, लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। जब उसे लगा कि उसे इंसाफ नहीं मिलेगा, तो उसने यह कदम उठा लिया।" अंकित की मौत के बाद पुलिस ने परिजनों को 72 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजनों ने कहा, "हमारे बच्चे ने अपनी जान दे दी, लेकिन हम नहीं चाहते कि कोई और ऐसा कदम उठाए। हमें जल्द से जल्द इंसाफ चाहिए।" इस मामले में थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर