दिल्ली विधानसभा परिसर में आम लोगों के लिए विशेष दौरा, शाम 5 बजे से शुरू
दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 और 15 अगस्त को आम लोग दिल्ली विधानसभा परिसर का भ्रमण कर सकेंगे। शाम 5 से 8 बजे तक दिल्लीवासी 115 साल पुराने इस ऐतिहासिक भवन को देख सकेंगे। इस दौरान बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) का बैंड देशभक्ति की धुनों से माहौल को जोश से भरेगा। साथ ही साहित्य कला परिषद के सांस्कृतिक कार्यक्रम भारत की समृद्ध संस्कृति को दर्शाएंगे। खास लाइटिंग की सजावट से विधानसभा परिसर और भी आकर्षक लगेगा।
दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने बताया कि इस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, मंत्री, विधायक और कई विशिष्ट मेहमान शामिल होंगे। इस दौरान दिल्लीवासी न सिर्फ इस भव्य भवन को देख सकेंगे, बल्कि इसके ऐतिहासिक और लोकतांत्रिक महत्व को भी समझ सकेंगे। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम भारत की कला और संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे जो राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे।
भ्रमण के लिए किसी पंजीकरण की जरूरत नहीं
खास बात यह है कि इस आयोजन में शामिल होने के लिए किसी पंजीकरण की जरूरत नहीं है। दोनों दिन शाम 5 बजे से प्रवेश शुरू होगा। बस लोगों को आधार कार्ड जैसे पहचान पत्र दिखाने होंगे। यह आयोजन न सिर्फ मनोरंजन का मौका देगा, बल्कि लोगों में देशप्रेम और लोकतांत्रिक मूल्यों को भी बढ़ावा देगा।
मथुरा में महादेव का विशेष स्थान, ‘शहर के कोतवाल’ क्यों कहते हैं?
क्या अविवाहित नेता देश नहीं संभाल सकते? चाणक्य की सोच पर बहस
विवाह का सही समय क्यों जरूरी? लग्न-नक्षत्र को लेकर बड़ा खुलासा
राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच