इंदौर में युवती से धोखाधड़ी और उत्पीड़न का मामला, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवती ने आवेश खान नामक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने खुद को अवनीश बताकर प्रेम संबंध बनाए और बाद में दूसरी लड़की से शादी कर ली।
पीड़िता का आरोप है कि शिकायत लेकर जब वह रानीपुरा स्थित आरोपी के घर पहुंची तो आवेश और उसकी मां ने उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज की। इसके बाद आहत होकर वह तीसरी मंजिल से कूद गई। हालांकि तार में फंस जाने से उसकी जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
युवती का कहना है कि आरोपी लंबे समय से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके पिता और भाई से संबंध बनाने का दबाव भी डाला।
घटना की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और युवती से बातचीत की। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर आवेश खान और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
दीवार पर मौत की धमकी: उज्जैन यूनिवर्सिटी में जांच तेज, संदिग्ध वस्तु मिली
कोहली से मिलने की चाह अधूरी, बच्चे का दिल टूट गया
AAP नेताओं का एक्शन: Manish Sisodia ने भी कोर्ट पेशी से बनाई दूरी
क्रिकेटर के विवादित बोल, खेल से ज्यादा बयानबाजी पर चर्चा
Arvind Kejriwal का बड़ा कदम, न्याय पर सवाल उठाकर कोर्ट में पेश नहीं होंगे