400 किलो RDX की धमकी से मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव
मुंबई। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक ऐसा मैसेज आया जिसने पूरे शहर की नींद उड़ा दी है। इस मैसेज के जरिए शहर को हिलाने की धमकी दी गई है., दावा किया गया है कि मुंबई की सड़कों पर 34 गाड़ियों में 400 किलो RDX भरा है और ये विस्फोटक पूरे शहर को हिलाने के लिए काफी हैं। मैसेज में ये भी कहा गया कि 14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुस चुके हैं और ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नाम का एक संगठन इस साजिश के पीछे है।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
मुंबई पुलिस ने शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हर गली-नाके पर पुलिस की नजर है. इतना ही नहीं, सड़कों पर गश्त बढ़ा दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है पुलिस इस धमकी की हर कड़ी को जोड़ रही है, ताकि सच सामने आए। क्या ये धमकी असली है या फिर कोई शरारती दिमाग का खेल? ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा।
पहले भी आ चुकी हैं ऐसी धमकियां
वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब मुंबई को इस तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा है। हाल के सालों में स्कूलों, हवाई अड्डों और होटलों को निशाना बनाने वाली कई धमकियां सामने आई हैं, लेकिन ज्यादातर फर्जी निकलीं। मई 2025 में महाराष्ट्र सचिवालय को एक ईमेल मिला था, जिसमें 48 घंटे के भीतर बम धमाके की धमकी दी गई थी। उससे पहले, 2024 में मुंबई और दिल्ली के स्कूलों को एक हजार से ज्यादा धमकी भरे मैसेज मिले थे, अच्छी बात ये कि ज्यादातर मामलों में पुलिस ने ना सिर्फ धमकियों को फर्जी पाया बल्कि कई बार दोषियों को भी पकड़ा।
क्या है इस धमकी का सच?
फिलहाल इस ताजा धमकी की सच्चाई का पता लगाने के लिए मुंबई पुलिस जुटी है। शहरवासियों से अपील की गई है कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध चीजें दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
चुनावी माहौल गरमाया: विवादित बयान पर खरगे घिरे, EC सख्त
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
प्रतिशोध की आग: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच समुद्री व्यापारिक जहाजों पर हमले तेज
मामूली झगड़ा बना मौत का कारण, बेटे ने पिता को पीटा
“लाहौर में कंपनी खोल लो”—धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान से Lenskart पर बवाल तेज
आपत्तिजनक आचरण पर सख्त संदेश, अनुशासनहीनता पर कार्रवाई तय