ट्रंप का पीएम मोदी को ग्रेट लीडर कहना सच्चाई है जिसे नकारा नहीं जा सकता: रामकदम
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को ग्रेट लीडर बताने पर बीजेपी विधायक राम कदम ने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को ग्रेट लीडर कहा है, जो सच्चाई है और इसे कोई नकार नहीं सकता है। पिछले 11 सालों में जब भी पीएम मोदी विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो उन्हें जो सम्मान मिलता है, उससे हर भारतीय को गर्व की अनुभूति होती है। पहले के प्रधानमंत्रियों की यात्राओं और उनकी यात्राओं में बड़ा अंतर है। आज विदेशों में भारतीयों के साथ इमीग्रेशन अधिकारी भी सम्मानजनक व्यवहार करते हैं। पीएम मोदी ने भारत को विश्व पटल पर गौरव दिलाया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राम कदम ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी गंभीर नेता नहीं हैं। चुनाव के बीच अचानक छुट्टी पर चले जाना और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाना यह दर्शाता है कि वह पार्ट-टाइम नेता हैं, फुल-टाइम नहीं। बिहार में महागठबंधन की स्थिति पर राम कदम ने कहा कि बिहार में महागठबंधन में तालमेल की कमी साफ दिख रही है। एक तरफ तेजस्वी यादव चाहते हैं कि उन्हें सीएम पद का दावेदार घोषित किया जाए, तो दूसरी तरफ राहुल गांधी इस पर कोई बयान नहीं देते हैं। ये आपसी झगड़े इसकी गवाही देते हैं। अगर चुनाव से पहले ही इतने मतभेद हैं, तो सत्ता में आने पर जनता को क्या मिलेगा? बिहार की जनता समझदार है और वह चुनाव में इसका जवाब देगी।
वहीं मराठा आरक्षण और कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल की नाराजगी के मुद्दे पर राम कदम ने कहा कि महाराष्ट्र में किसी तरह की नाराजगी नहीं है। छगन भुजबल ने जो मुद्दे उठाए हैं, उनका समाधान निकाला जाएगा। सरकार सभी समुदायों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है।
सबसे अमीर प्रत्याशी के पास ₹104 करोड़ की संपत्ति, चुनावी चर्चा तेज
इतिहास के पन्नों को मिलेगा नया जीवन: हिरदेशाह पर पाठ्यक्रम तैयार होगा
कोटा लागू करने पर टकराव: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा प्रहार
Saurabh Bharadwaj के आरोपों से मचा बवाल, Raghav Chadha पर उठे सवाल
वैश्विक संकट का असर: 60% महंगा तारकोल, निर्माण कार्य अधर में
कहा—अगर कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे
चौथी आरोपी को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
सीमा तनाव के बीच बड़ी मुलाकात, बिश्केक में आमने-सामने आए भारत-चीन रक्षा मंत्री