घर के अंदरूनी हालात का फायदा उठाया: पेंटर ने ही गाजियाबाद में कारोबारी के घर डकैती करवाई
गाजियाबाद: कविनगर पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपी होटल कारोबारी अचल सिंघल के घर में घुसकर डकैती के प्रयास और घरेलू सहायक से मोबाइल लूट की घटना में शामिल शामिल थे। इस घटना में शामिल पांच बदमाशों पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। तीन बदमाश अभी भी फरार हैं। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि कारोबारी के यहां पहले पेंट करने वाले पेंटर ने ही अपने दोस्तों को बताया था कि व्यवसायी के यहां काफी पैसा है। इसके बाद पेंटर ने बदमाशों के साथ डकैती की प्लानिंग की थी।
एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि शनिवार रात चेकिंग के दौरान बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक के पैर में गोली लग गई। उसकी पहचान दिनेश के रूप में हुई। एसीपी ने बताया पकड़े गए बदमाश अमरोहा निवासी जोगेद्र उर्फ जौली, अरुण कुमार और दिनेश हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि 25 अगस्त की रात डकैती के प्रयास की घटना में शामिल थे। दिनेश ने पूछताछ में बताया कि उसने जोगेंद्र के साथ मिलकर 16 अगस्त की सुबह एक शख्स से चेन लूटी थी। बरामद बाइक उन्होंने एक साल पहले दिल्ली से चोरी की थी।
दिनेश ने बताया कि उनके साथी अमरपाल का एक दोस्त पेंटर है। उसने अमरपाल को बताया था कि कुछ समय पहले उसने राजनगर में अचल सिंघल के यहां पेंट किया। उनके यहां काफी पैसा है। इसके बाद अमरपाल और दिनेश ने अपने साथी मोनू, गुड्डू, हेम सिंह, राजू, रवि, जोगेंद्र, अरुण, अनीस, मोईन को पूरी बात बताई। इसके बाद डकैती की योजना बनाकर 25 अगस्त को वारदात करने की प्लानिंग की।
अफवाहों पर विराम, केंद्र बोला—नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
सबसे अमीर प्रत्याशी के पास ₹104 करोड़ की संपत्ति, चुनावी चर्चा तेज
इतिहास के पन्नों को मिलेगा नया जीवन: हिरदेशाह पर पाठ्यक्रम तैयार होगा
कोटा लागू करने पर टकराव: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा प्रहार
Saurabh Bharadwaj के आरोपों से मचा बवाल, Raghav Chadha पर उठे सवाल
वैश्विक संकट का असर: 60% महंगा तारकोल, निर्माण कार्य अधर में
कहा—अगर कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे
चौथी आरोपी को राहत, कोर्ट ने दी जमानत