देशभर में चर्चा: बरावफात जुलूस में तिरंगे पर ‘या रसूल अल्लाह’ लिखने पर विरोध तेज
हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मुस्लिम पर्व बारावफात पर जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान देश ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का एक मामला सामने आया है। जहां जुलूस में मुस्लिम युवकों द्वारा तिरंगे का अपमान किया गया है। तिरंगे पर अशोक चक्र को हटा कर उसकी जगह "या रसूल अल्लाह" लिख दिया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो युवक इरफान और अमीर को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास घास की मंडी का है। जहां कल रविवार को दोपहर बारावफात के पर्व के दौरान मुस्लिम समुदाय ने जुलूस ए मोहम्मदी निकला था। इस जुलूस में कुछ लोगों ने तिरंगे को प्रतिरूपित कर उस पर उर्दू में 'या रसूल अल्लाह' लिख दिया। इस झंडे को जुलूस में जमकर लहराया गया।इस घटना वीडियो किस व्यक्ति द्वारा बना लिया गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वहीं जब पुलिस को इस वायरल वीडियो की जानकारी हुई तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली सदर में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 के तहत मामला दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं सदर कोतवाली पुलिस ने वीडियो के आधार पर पहचान कर मोहल्ला नाई का नगला के रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान इरफान पुत्र गुड्डू और आमिर पुत्र इकबाल निवासी नाई का नगला थाना कोतवाली सदर के रूप में हुई है। वही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बारावफात के पर्व पर एक जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। सभी लोग हाथों में झंडे लेकर चल रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
अफवाहों पर विराम, केंद्र बोला—नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
सबसे अमीर प्रत्याशी के पास ₹104 करोड़ की संपत्ति, चुनावी चर्चा तेज
इतिहास के पन्नों को मिलेगा नया जीवन: हिरदेशाह पर पाठ्यक्रम तैयार होगा
कोटा लागू करने पर टकराव: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा प्रहार
Saurabh Bharadwaj के आरोपों से मचा बवाल, Raghav Chadha पर उठे सवाल
वैश्विक संकट का असर: 60% महंगा तारकोल, निर्माण कार्य अधर में
कहा—अगर कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे
चौथी आरोपी को राहत, कोर्ट ने दी जमानत