53,000 में कुकर और कुर्सी? आंगनबाड़ी खर्च का विवरण देखकर लोग रह गए दंग
शहडोल: गोहपारू जनपद पंचायत की रामपुर ग्राम पंचायत में एक गड़बड़झाला सामने आया है। यहां बूंदी और समोसे के नाम पर लगभग 66,950 रुपये के बिल पास कराए गए। साथ ही, आंगनबाड़ी के लिए कुकर, कुर्सी जैसी चीजों के नाम पर 53,000 रुपये के बिलों का भुगतान हुआ। जनपद CEO ने इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।
चिमटा-कुर्सी खरीदने में 53000 खर्च
यह मामला गोहपारू जनपद पंचायत के रामपुर गांव का है। सोशल मीडिया पर कुछ बिल वायरल हो रहे हैं। इन बिलों के अनुसार, दो महीने में बूंदी और समोसे के नाम पर लगभग 66,950 रुपये के पांच बिल पास हुए हैं। इसके अलावा, आंगनबाड़ी के लिए कुकर, कुर्सी, गिलास और चिमटा जैसी चीजों के नाम पर लगभग 53,000 रुपये के तीन बिलों का भुगतान हुआ है
सरकार से जांच की मांग
रामपुर के लोगों ने सरकार से इन बिलों की जांच कराने की मांग की है। वहीं, बिल देने वाले होटल के मालिक अब्दुल अली का कहना है कि 'वह हर दिन कई बिल बनाते हैं, इसलिए किस बिल की बात हो रही है, यह देखने के बाद ही बता पाएंगे।'
इससे पहले भी सामने आए हैं मामले
यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले जयसिंहनगर और बुढ़ार की ग्राम पंचायतों में भी बिलों के भुगतान में गड़बड़ी सामने आई थी। जयसिंहनगर की कुदरी ग्राम पंचायत में सिर्फ दो फोटोकॉपी के लिए 4,000 रुपये का भुगतान किया गया था। बुढ़ार जनपद पंचायत के भठिया गांव में आंगनबाड़ी भवन बनाने के लिए 2,500 ईंटों के बदले 1,25,000 रुपये का बिल पास किया गया। जिला पंचायत CEO सौम्या आनंद ने इन दोनों मामलों में सरपंच और सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। साथ ही, एसडीएम और जनपद पंचायत CEO को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था।
कुनार प्रांत में पाकिस्तान का हवाई हमला, 7 की मौत
अफवाहों पर विराम, केंद्र बोला—नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
सबसे अमीर प्रत्याशी के पास ₹104 करोड़ की संपत्ति, चुनावी चर्चा तेज
इतिहास के पन्नों को मिलेगा नया जीवन: हिरदेशाह पर पाठ्यक्रम तैयार होगा
कोटा लागू करने पर टकराव: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा प्रहार
Saurabh Bharadwaj के आरोपों से मचा बवाल, Raghav Chadha पर उठे सवाल
वैश्विक संकट का असर: 60% महंगा तारकोल, निर्माण कार्य अधर में
कहा—अगर कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे