स्कूल छोड़कर बॉयफ्रेंड संग हाईवे पर घूमने निकली छात्रा, गोरखपुर में बाइक एक्सीडेंट ने छीन ली जिंदगी
गोरखपुर: नौवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को स्कूल बंक करके बॉयफ्रेंड के साथ बाइक से घूमने जाना बहुत महंगा पड़ गया। गोरखपुर में हाइवे के निकट हुई दुर्घटना में बाइक सवार छात्रा की मौत हो गई, जबकि गाड़ी चला रहा लड़का मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर से हंगामा मच गया। लड़की के परिजन और ग्रामीणों में गम के साथ गुस्सा फूट पड़ा। रास्ता जाम करके युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की गई। पुलिस ने काफी देर हंगामे के बाद रात में लोगों को समझाकर रास्ता खुलवाया। संवेदनशील हालात के मद्देनजर पुलिस बल को तैनात किया गया है।
यह घटना गोरखपुर में हुई। पीपीगंज कस्बे के स्कूल में नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा घर से स्कूल के लिए गई। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह तबीयत का बहाना बनाकर स्कूल से निकल गई। बाहर बाइक से आए गांव के ही एक लड़के के साथ बैठकर वह स्कूल से काफी दूर स्थित तरकुलहा मंदिर में दर्शन के लिए निकल पड़ी। लेकिन खोराबार के आगे रामनगर कड़जहां के पास फोरलेन बाईपास पर बाइक हादसा हो गया।
बाइक को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में लड़की की मौत हो गई। वहीं लड़का बाल-बाल बच गया। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां से मृतक लड़की के परिजन को सूचना दी गई। परिजन भागे-भागे पहुंचे तो पूरी बात पता चली। इसके बाद नाराज लोग गांव में उस लड़के के घर पहुंच गए जो छात्रा को बाइक से ले गया था। वहां कहासुनी के बाद पथराव की घटना हो गई।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। लड़की के परिजन और अन्य लोगों ने पीपीगंज-जसवल मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस के अफसरों ने समझाते हुए जाम हटवाया। परिजन ने लड़के के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात है।
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण