बिना स्मोकिंग के भी होंठ हो रहे काले? चाय-कॉफी समेत ये आदतें हैं कारण, डॉक्टर से सीखें उन्हें गुलाबी बनाने के उपाय
काले होंठ की समस्या कई कारणों से हो सकती है। ये स्थिति जेंडर देखकर भेदभाव नहीं करती है। अब इसे अच्छा माना जाए या बुरा ये कहा नहीं जा सकता है। मगर महिलाएं हो या पुरुष किसी के भी होंठ काले हो सकते हैं। देखा जाए, तो काले होंठ अपने आप में कोई दर्द या अन्य समस्या नहीं होती है। मगर परेशानी तब समझ आती है, जब इसी कालेपन की वजह से लोगों के चेहरे का लुक पूरी तरह से खराब हो जाता है। अब लड़के हो या लड़कियां दोनों को ही मेकअप का सहारा लेना पड़ता है।
यहां हमने पुरुषों को शामिल इसलिए किया है, क्योंकि अगर उनके होंठ काले होते हैं, तो वो भी हल्की-हल्की लिप बाम या लिपस्टिक का इस्तेमाल करते हैं। ये पूरी नेचुरल नजर आती है। वहीं, महिलाओं को पूरा मेकअप ही लगाना पड़ता है। अब आप कहेंगे कि और कितनी भूमिका बनाएगी बस भी कर दे। ऐसे में हमारे लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि होंठ काले आखिर किस कारण से होते हैं। इसके बाद ही इनका इलाज किया जा सकता है।
सिर्फ स्मोकिंग है वजह?
दरअसल, इंस्टाग्राम पर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर रक्षिता सिंह ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने होंठों के कालेपन और उनके कारणों को बहुत ही अच्छे से समझाया है। आप सभी ने अक्सर सुना होगा कि सिगरेट फूंकने से होंठ काले हो जाते हैं। मगर इस स्थिति के पीछे क्या सिर्फ यही एक वजह है? जी नहीं, डॉक्टर रक्षिता के मुताबिक, काले होंठ की समस्या धूप में रहने और चाय-कॉफी पीने के कारण भी हो सकती है। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
कौन-सा होंठ है डार्क?
वीडियो में डॉक्टर रक्षिता ने बताया कि अगर दोनों में से आपका नीचे वाला होंठ डार्क है, तो ऐसा सन एक्सपोजर यानी धूप में ज्यादा रहने की वजह से होता है। वहीं, अगर आपका ऊपर वाला होंठ डार्क है, तो ऐसा चाय-कॉफी जैसी गर्म चीजों का सेवन करने की वजह से हो सकता है। इसके साथ ही, होंठों पर जीभ फेरने की वजह से भी ये काले हो सकते हैं। आखिर में विटामिन की कमी और हानिकारक लिपस्टिक की वजह से भी काले होते हैं। अब जानते हैं कि बचाव के लिए क्या करें?
इन बातों का रखें ख्याल
अगर आप काले हो चुके होंठों को गुलाबी बनाना चाहते हैं, तो आपको स्मोकिंग छोड़ देनी चाहिए, बहुत ज्यादा ही गर्म चीजें नहीं पीनी चाहिए, होंठों के ऊपर जीभ फेरने की गलती, तो बिल्कुल किसी हालत में नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा, लिपस्टिक का इस्तेमाल जितना कम हो सके, उतना बहुत अच्छा है। ये सुंदर दिखने वाला प्रोडक्ट पूरी तरह से होंठों की बैंड बजा सकता है। आइए अब जानते हैं कि होंठों को काला होने से किसी तरह बचाया जा सकता है?
ब्रश करने के बाद मुंह धोएं
डॉक्टर रक्षिता के मुताबिक, होंठों के कालेपन को कम करने के लिए आपको रात में ब्रश पहले कर लेना चाहिए। इसके बाद अच्छे से मुंह धो लें। ध्यान रखें कि टूथपेस्ट में हार्मफुल इंग्रेडिएंट्स होते हैं, जो होंठों और इसके आसपास की त्वचा को काला बनाने का काम करते हैं।
लिप बाम खरीदते हुए इस बात का ध्यान रखें
होंठों को कालेपन से बचाने के लिए आपको की लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहिए। अब आप कहेंगे कि पता कैसे चलेगा? इसके लिए आपको 2 बातों का ख्याल रखना है। पहली ये कि लिप बाम एसपीएफ वाली होनी चाहिए, जिससे धूप की हानिकारक किरणों से बचा जा सके। इसके अलावा, पिगमेंटेशन को हटाने के लिए लिप बाम में कोजिक एसिड भी होना चाहिए। इस तरह लिप्स को काला होने से बचाया जा सकता है।
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण