चाणक्यपुरी में अनुष्ठान का बहाना, एयरफोर्स अफसर की पत्नी से 1.14 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने शुरू की जांच
नई दिल्लीः घर में आत्मा का साया होने की बात कहकर एयरफोर्स के अधिकारी की पत्नी से तांत्रिक ने अनुष्ठान और पूजा के नाम पर 1.14 लाख रुपये की ठगी कर ली। महिला को ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने नई दिल्ली की साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। साइबर पुलिस धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
खुद को तांत्रिक बताया
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनीषा जिलोया परिवार के साथ तेजस कैंपस चाणक्यपुरी इलाके में रहती है। उनके पति नवीन जिलोया भारतीय वायुसेना में अधिकारी है। वह हाउस वाइफ है। मनीषा ने 4 सितंबर को साइबर थाने में शिकायत दी कि कुछ महीनों से उन्हें, उनके पति और बच्चों को शारीरिक चोटें लग रही थीं और अन्य घरेलू समस्याएं भी आ रही थीं। एक दिन इंस्टग्राम में उन्हें अधोरी राजस्थान नाम से एक लिंक मिला। जिसमें विडियो डालने वाले ने खुद को तांत्रिक के तौर पर अपना परिचय दिया था।
बुरा साया ने नाम पर कर दिया फ्रॉड
उसके पेज पर व्यक्तिगत और परिवारिक मुद्दों के लिए आध्यात्मिक उपचार करने की बात लिखी हुई थी। उसके प्रोफाइल पर एक मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था। उसने सारी समस्याओं का समाधान करने का भी भरोसा दिया था। इस पर उन्होंने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। अगले दिन तांत्रिक ने उन्हें बताया कि उनके घर पर आत्मा का साया है, जो उन्हें और परिवार को कष्ट दे रही है। उस बाधा को दूर करने के लिए उन्होंने उपाय के नाम पर कुछ पैसे ट्रांसफर करा लिए। फिर थोड़े दिनों के बाद तांत्रिक ने पूजा और अनुष्ठान के नाम पर लगभग सवा लाख रूपए ले लिए।पैसे मिलने के बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया तो महिला को ठगी का अहसास हुआ जिसके बाद पीड़ित ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
क्या है वो राम मंत्र जिसे महादेव करते हैं जप? जानें पूरी जानकारी
राम नाम में है चमत्कार: समझें मंत्र का अर्थ और जप की सही विधि
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान