उमरिया में खाद के लिए तड़पते किसानों को मिला दर्दनाक इनाम, लाठी-डंडे और मुक़दमे, सीएम के निर्देश बेअसर साबित
उमरिया: रीवा और उमरिया में खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। सरकार खाद की कमी दूर करने की कोशिश कर रही है। लेकिन सच्चाई यही है कि किसानों को खाद मिलने में दिक्कत हो रही है। रीवा में किसानों पर लाठीचार्ज हुआ। इसके बाद CM मोहन यादव ने खाद वितरण की समीक्षा की। उन्होंने किसानों को बिना परेशानी खाद देने के निर्देश दिए। उमरिया में खाद के लिए लाइन में लगे किसान को पुलिस ने पीटा और उस पर मामला दर्ज कर दिया।
1000 रुपए तक में बेच रहे खाद
उमरिया जिले के मानपुर में खाद गोदाम पर किसानों की भीड़ है। किसान खाद के लिए परेशान हैं। उन्हें खाद की जगह मार और मुकदमे मिल रहे हैं। किसान अनिल यादव ने बताया कि खाद विक्रेता ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने उसे पीटा और उस पर मुकदमा कर दिया। किसान रघुवीर पटेल चार दिन से लाइन में लग रहे हैं। उन्हें टोकन मिला है, लेकिन वह भी नहीं चल रहा है। उनका कहना है कि इस साल जैसी परेशानी कभी नहीं हुई। लोग 600-650 रुपये में खाद बेच रहे हैं। कुछ लोग 1000 रुपये तक में खाद बेच रहे हैं।
5 दिन से लाइन में लगे किसान
किसान बृज विशाल पटेल 5 दिन से लाइन में लग रहे हैं। उन्होंने बताया कि धूप में लोगों की हालत खराब हो रही थी। पीने को पानी तक नहीं था। एक महिला ने उन्हें पैसे लेकर खाद दी। गैर न्यायिक तहसीलदार रामलाल पनिका ने कहा कि खाद आते ही वितरित की जा रही है। लेकिन किसान सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मारपीट की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि 'मारपीट नहीं की गई है।'
खाद के नाम पर हो रही रिश्वतखोरी
किसानों का आरोप है कि खाद महंगी मिल रही है और रिश्वतखोरी हो रही है। सरकार किसानों को सुविधा देने की बात कर रही है। लेकिन खाद की कालाबाजारी हो रही है। किसान लाठी खाने को मजबूर हैं। तहसीलदार सफाई दे रहे हैं। सीएम के निर्देश के बाद भी जिला प्रशासन किसानों को खाद वितरण नहीं करवा पा रहा है।
राहत भी, पाबंदी भी! सोनम रघुवंशी को बेल, लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किल
इंदौर में रिश्वत लेते पकड़ा गया PWD अधिकारी, सस्पेंड कर भेजा ग्वालियर
CM मोहन यादव का इंदौर दौरा, जलूद में करेंगे सोलर प्रोजेक्ट का उद्घाटन
तृणमूल बनाम भाजपा की सीधी लड़ाई, वोटिंग के बीच कड़ा मुकाबला
मां Durga की शक्ति का स्रोत क्या है? Devi Bhagavata Purana में जवाब
Hanuman के अस्तित्व का रहस्य: आज भी जीवित होने की मान्यता
1.5 लाख बाराती… सोच से परे इंतजाम! मदुरै की शादी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
क्या है वो राम मंत्र जिसे महादेव करते हैं जप? जानें पूरी जानकारी
राम नाम में है चमत्कार: समझें मंत्र का अर्थ और जप की सही विधि
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा