प्रयागराज में तिरंगे का दुरुपयोग, रोकने पर युवक ने दी धमकी– ‘हमारी बुआ सपा विधायक हैं’, कार चालक से झगड़ा
प्रयागराज: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अपमान की एक वीडियो वायरल हो रही है। किसी नित्यानंद पाठक नाम के अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट है जिस पर हजारों लोग कमेंट और शेयर करके पुलिस और मुख्यमंत्री से ऑटो चालक पर क्विक एक्शन करने की अपील कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग सपा और विधायक विजमा यादव को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। दरअसल ऑटो चालक एक कपड़े से ऑटो साफ कर रहा होता है। अचानक से एक कार सवार व्यक्ति की नजर उस कपड़े पर पड़ती है तो वह भड़क जाता है। पूछता है कि तिरंगे से तुम गाड़ी पोंछ रहे हो? गाड़ी पोंछने के लिए तिरंगा है? ऑटो चालक तेजी से जाना चाहता है लेकिन सवाल करने पर रुक जाता है।
वायरल वीडियो में ऑटो चालक अपना नाम बाबू यादव और पता मनसैईता बता रहा है। ऑटो पर यूपी 70 यानि प्रयागराज का नंबर है। जिससे प्रतीत होता है कि ऑटो चालक और घटना स्थल दोनों प्रयागराज क्षेत्र का ही है। वीडियो में सबसे बड़ी बात जो नोटिस करने योग्य है वह यह है कि ऑटो चालक से पूछताछ करने वाला व्यक्ति अचानक से पूछता है कि विजमा यादव आपकी कौन हैं। ऑटो चालक बड़ी हेकड़ी के साथ बोलता है विजमा यादव हमारी बुआ हैं। फिर अगला सवाल किया किया जाता है कहां की विधायक हैं। ऑटो चालक बोलता है, प्रतापपुर। जब उससे पूछा गया कि इस समय कहां हैं, तो वह ऑटो के पास जाता हुआ बोलता है, अपने घरे और का हमरे घरे? इतना बोलकर ऑटो चालक आगे बढ़ जाता है।
राहत भी, पाबंदी भी! सोनम रघुवंशी को बेल, लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किल
इंदौर में रिश्वत लेते पकड़ा गया PWD अधिकारी, सस्पेंड कर भेजा ग्वालियर
CM मोहन यादव का इंदौर दौरा, जलूद में करेंगे सोलर प्रोजेक्ट का उद्घाटन
तृणमूल बनाम भाजपा की सीधी लड़ाई, वोटिंग के बीच कड़ा मुकाबला
मां Durga की शक्ति का स्रोत क्या है? Devi Bhagavata Purana में जवाब
Hanuman के अस्तित्व का रहस्य: आज भी जीवित होने की मान्यता
1.5 लाख बाराती… सोच से परे इंतजाम! मदुरै की शादी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
क्या है वो राम मंत्र जिसे महादेव करते हैं जप? जानें पूरी जानकारी
राम नाम में है चमत्कार: समझें मंत्र का अर्थ और जप की सही विधि
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा