इनकम टैक्स विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और कानपुर में 38 जगहों पर छापे
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और कानपुर में आयकर विभाग ने आज बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह से आईटी की टीम नोएडा के सेक्टर-44 स्थित स्टेलर अपार्टमेंट्स में रेड कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से यह कार्रवाई रेड टेप कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के परिसरों पर की जा रही है। टैक्स चोरी और अनअकाउंटेड लेन-देन की जानकारी के आधार पर यह सर्च ऑपरेशन एक साथ चलाया जा रहा है। गुरुवार सुबह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और कानपुर में एक साथ आईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रसिद्ध जूता-परिधान कंपनी रेड टेप के मालिक और कर्मचारियों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। नोएडा के सेक्टर-44 स्थित स्टेलर अपार्टमेंट में आयकर विभाग की टीम सुबह से ही डेरा डाले हुए है। विभाग की टीमें यहां दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही हैं।
काले धन से संबंधित दस्तावेजों की जांच
आयकर विभाग की कई टीमें आज सुबह करीब साढ़े सात बजे से एक साथ नोएडा में 7 स्थानों और देश भर में 38 स्थानों पर रेड कर रही हैं। नोएडा और कानपुर की आयकर इकाइयों की टीमें इस ऑपरेशन में शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई अनअकाउंटेड लेनदेन और काले धन से संबंधित दस्तावेजों की जांच के लिए शुरू की गई है।
वित्तीय गड़बड़ी की आशंका
सूत्रों का यह भी कहना है कि यह कार्रवाई टैक्स से जुड़ी अनियमितताओं और बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी की आशंका को लेकर की जा रही है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और कानपुर में एक साथ कई जगहों पर रेड पड़ने से कारोबारी जगत में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल आयकर विभाग ने इस छापेमारी पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन कार्रवाई लगातार जारी है।
बिजली बिल से राहत: अब लोग खुद बना रहे अपनी ऊर्जा
जर्जर भवनों का होगा अंत, नए कॉमर्शियल और रिहायशी कॉम्प्लेक्स बनेंगे
बाबा विश्वनाथ के दरबार में पीएम मोदी, श्रद्धालुओं का किया अभिवादन
एक्सप्रेसवे पर ऑटोमैटिक चालान सिस्टम लागू, मोबाइल पर मिलेगी जानकारी
बड़ी आग से हड़कंप, गौर ग्रीन एवेन्यू में राहत-बचाव कार्य जारी
राहत भी, पाबंदी भी! सोनम रघुवंशी को बेल, लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किल
NEET काउंसिलिंग में गड़बड़ी, 3.8 अरब रुपये लौटाने का निर्देश
सख्त सुरक्षा, कड़े तेवर: छिटपुट घटनाओं के बीच बंगाल में लोकतंत्र का उत्सव जारी
इंदौर में रिश्वत लेते पकड़ा गया PWD अधिकारी, सस्पेंड कर भेजा ग्वालियर