बिग बॉस के घर पर शहबाज बदेशा का बयान, कहा- इन खिलाड़ियों को शो से निकाल देना चाहिए
मुंबई: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 इस समय दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। अब शो का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें शहबाज बदेशा बिग बॉस से एक खास अपील कर रहे हैं। इसमें वह कुछ प्रतियोगियों को घर से बाहर निकालने के लिए कहते दिख रहे हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा।
6 कंटेस्टेंट्स को छोड़ और सभी को निकालने की मांग
बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में शहबाज बदेशा बिग बॉस से एक विनती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शहबाज ने कहा, ‘कुछ को छोड़कार बाकी कंटेस्टेंटस को निकाल दो, क्योंकि वो शो में कुछ नहीं करते। सिर्फ खा-पीके सो जाते हैं। हम 6 लोग इस घर में सबसे फिट हैं, हमसे आप कोई भी टास्क करा लो, क्योंकि हम लोग बहुत पावरफुल हैं।’
हमारे पास राइटर, एक्टर सब हैं…
आगे प्रोमो में शहबाज कहते हैं, ‘हमारे पास लेखक हैं, परफॉर्मर हैं, हमारे पास डांसर हैं, खाना बनाने वाले हैं। साथ ही हमारे पास बहुत बड़े एक्टर हैं, तो हमको किसी की जरूरत नहीं है। इतना बड़ा कंटेट देने वाले यही हैं, तो आपको अंदर लोगों की क्या जरूरत।’
इस वीकएंड पर होगा असली रोमांच
बिग बॉस के तीसरे हफ्ते की शुरुआत से ही घर में माहौल गरमाया हुआ है। हर टास्क के साथ स्ट्रैटेजी बदल रही है और कंटेस्टेंट्स की असल पर्सनालिटी सामने आ रही है। आवेज दरबार और बसीर अली की लड़ाई ने इस हफ्ते का एंटरटेनमेंट लेवल और ऊपर कर दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड का वार में सलमान खान इस झगड़े पर क्या कहते हैं और किसका सफर यहां खत्म होता है।
पोलक के मुताबिक, टीम को संतुलन देने वाला खिलाड़ी ही असली कप्तान
धीमी वोटिंग पर बवाल, TMC ने EVM गड़बड़ी का उठाया मुद्दा
गंगा एक्सप्रेसवे पर बोले पीएम मोदी—सपा की सोच पर उठाए सवाल
फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन और मजबूत कहानी की उम्मीद
पोस्ट में टैग किए गए Salman Khan, फैंस हुए हैरान
अंडमान में राहुल गांधी बोले—द्वीप के नाम पर हो रहा बड़ा खेल
पंजाब किंग्स के मैच में बढ़ा ग्लैमर का तड़का
सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहे उनके पुराने ट्वीट्स
चुनावी माहौल में हंगामा, BJP नेता सुवेंदु अधिकारी का विरोध तेज
1 बजे तक रिकॉर्ड मतदान, 61% पार; सिद्दीकी बनाम TMC समर्थक आमने-सामने