अजित कुमार की फिल्म फैंस को लगा झटका, विवाद के चलते हट गई स्ट्रीमिंग से
मुंबई: साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध नहीं है। दरअसल, दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा के गानों के बिना अनुमति के इस्तेमाल को लेकर अदालत के आदेश के बाद अब ‘गुड बैड अग्ली’ नेटफ्लिक्स से हटा दी गई है। न्यायमूर्ति एन सेंथिलकुमार ने निर्माताओं को इलैयाराजा के संगीत के साथ फिल्म प्रदर्शित करने से रोक दिया है।
इलैयाराजा ने मेकर्स से की थी लिखित माफी की मांग
आदिक रविचंद्रन द्वारा निर्देशित 'गुड बैड अग्ली' इस साल अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद हाल ही में नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई थी। लेकिन अब कॉपीराइट उल्लंघन की चिंताओं के कारण फिल्म को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। इलैयाराजा के गाने 'ओट्टा रुबा थारेन', 'एन जोड़ी मंजा कुरुवी' और 'इलमाई इधो इधो' फिल्म में शामिल थे। लेकिन संगीतकार ने इनके इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कानूनी रूप से विवाद को आगे बढ़ाने से पहले निर्माताओं से 5 करोड़ रुपये और लिखित माफी की मांग भी की थी।
यह है पूरा मामला
इलैयाराजा ने प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मुकदमा दायर किया, जिसमें बिना उचित अनुमति या रॉयल्टी समझौते के उनके लोकप्रिय गानों को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित किया गया था। न्यायमूर्ति एन सेंथिलकुमार के फैसले ने निर्माताओं को इलैयाराजा के गानों के साथ 'गुड बैड अग्ली' प्रदर्शित करने से रोक दिया। अदालत के इस फैसले के कारण नेटफ्लिक्स ने फिल्म को हटा दिया। जिन गानों को लेकर विवाद था उनमें 'ओत्ता रुबा थारेन', 'एन जोड़ी मंजा कुरुवी' और 'इलमाई इधो इधो' शामिल थे। ये तमिल संगीत में क्लासिक माने जाते हैं और इनके बिना अनुमति इस्तेमाल ने भारतीय सिनेमा में कॉपीराइट और क्रिएटिव स्वामित्व को लेकर बहस को फिर से हवा दे दी है।
8 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी फिल्म
अजित कुमार स्टारर 'गुड बैड अग्ली' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके लगभग एक महीने बाद 8 मई से यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई। इस फिल्म में अजित कुमार के अलावा त्रिशा, अर्जुन दास, प्रसन्ना, प्रभु और सुनील भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
नई शिक्षा पहल, कोर्स में मोदी तत्व और RSS इतिहास शामिल
“Icons of India” शो ने लंदन में बढ़ाई भारत की शान
दोनों देशों के बीच बढ़ता भरोसा, रणनीतिक साझेदारी को मिला नया आयाम
सैंकड़ों करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी कमलेश पारेख भारत लाया गया
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
Rohit Sharma और Virat Kohli से आगे निकले केएल राहुल
भारत का मेडिकल टूरिज्म सेक्टर तेजी से बढ़ेगा, अगले 5 साल में दोगुना
एडवेंचर टूरिज्म में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्यव्यापी ऑडिट शुरू
सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे नौसेना प्रमुख, कई मुद्दों पर मंथन