हीरों ने बदल दी जिंदगी, गरीब महिला को एक साथ मिले तीन हीरे, गांव में मचा हड़कंप
पन्ना: भगवान जब देते हैं तो छप्पर फाड़ के देते हैं। यह चरितार्थ पन्ना में एक बार फिर से हुआ है। गरीब आदिवासी महिला विनीता गौड़ की जिंदगी पल भर में बदल गई है। उसे एक साथ तीन हीरे मिले हैं। इन तीन में से एक हीरा बेशकीमती है, जिसकी कीमत लाखों में है। महिला पट्टे पर जमीन लेकर हीरा खनन का काम कर रही थी। उसे एक साथ तीन हीरे मिल गए हैं।
महिला को मिले तीन हीरे
दरअसल, पन्ना जिले के राजपुर बड़वारा की रहने वाली महिला विनीता गौड़ की किस्मत रातों रात चमक गई है। विनीता को खनन के दौरान तीन हीरे मिले हैं, जिनकी कीमत लाखों में है। हीरा मिलने के बाद एक झटके में वह लखपति बन गई है। विनीता ने पट्टा लेकर पन्ना जिले में हीरा खनन की शुरुआत की थी। अब तीन हीरे एक साथ मिले हैं तो खुशी का ठिकाना नहीं है। विनीता ने हीरा कार्यालय में हीरे को जमा करवा दिया है।
बेशकीमती हैं हीरे
वहीं, विनीता गौड़ को मिले हीरे बेशकीमती हैं। हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि इन हीरों में एक हीरा 7 सेंट, दूसरा हीरा एक कैरेट 48 सेंट और तीसरा 20 सेंट का है। तीनों में से एक हीरा जेम्स क्वालिटी का है। यह बेहद हाई क्वालिटी का होता है। इसकी कीमत सबसे अधिक होती है। बाकी दो सामान्य हैं।
नीलामी के बाद दी जाएगी राशि
वहीं, नीलामी के बाद हीरों की कीमत पता चल पाएगी। ऐसे अनुमान है कि इसकी कीमत लाखों में होगी। नीलामी से जो राशि मिलेगी, उसमें से टैक्स काटकर बाकी की राशि विनीता गौड़ को दे दी जाएगी। हीरा मिलने के बाद विनीता के परिवार में खुशी की लहर है। इससे मिले पैसे से उनकी गरीबी दूर हो जाएगी। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पन्ना वो जगह है, जहां रातों रात लोगों की किस्मत बदल जाती है। विनीता गौड़ से पहले भी वहां कई महिलाओं की किस्मत चमकी है। हालांकि कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन हीरा नहीं मिला है।
ईरानी सेना का बयान, अमेरिका को सीधे संदेश के रूप में देखा गया
लंदन में सजा भारत का दरबार, “Icons of India” प्रदर्शनी का भव्य आगाज
मोहल्लेवासियों ने दिखाई बहादुरी, हमलावरों को पकड़ा
बिजली विभाग में ऐतिहासिक बीमा योजना, लाखों कर्मियों को राहत
Spirit Airlines Shutdown: अचानक बंद हुई एयरलाइन, हजारों कर्मचारियों पर संकट
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप: भारतीय स्क्वॉड का ऐलान, चयनकर्ताओं ने जताया भरोसा
नई शिक्षा पहल, कोर्स में मोदी तत्व और RSS इतिहास शामिल
“Icons of India” शो ने लंदन में बढ़ाई भारत की शान
दोनों देशों के बीच बढ़ता भरोसा, रणनीतिक साझेदारी को मिला नया आयाम