शिवपुरी SNCU में चूहे की मौजूदगी से हड़कंप, डीन की जांच में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही उजागर
शिवपुरी: इंदौर का चूहा कांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है। इससे पहले एक और जिले के हॉस्पिटल में चूहा दिखने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शिवपुरी के स्थित मेडिकल कालेज के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक बच्चों की मशीन के पास चूहा चहलकदमी करते नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही नवजातों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। एसएनसीयू में चूहे के दौड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ डी परमहंस ने तत्काल निरीक्षण किया। साथ ही मामले की जांच कराने के लिए पांच सदस्यीय टीम बनाई गई। रिपोर्ट में आया कि अटेंडर महिला अपने बच्चों को देखने के लिए गई थी। इस कारण से स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट का दरवाजा गलती से खुला रह गया। इसी वजह से चूहा बाहर कहीं से अंदर प्रवेश कर गया।
पेस्ट कंट्रोल की कार्रवाई की गई
चूहे की चहलकदमी का वीडियो सोशल वायरल होने के बाद प्रबंधन ने पेस्ट कंट्रोल टीम बुलाया। पूरे एसएनसीयू वार्ड में दवा का छिड़काव कराया गया। यह कार्रवाई डीन और अधीक्षक की निगरानी में हुई। डीन ने स्टाफ को सख्त निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।
क्या है वायरल वीडियो में
एसएनसीयू का जो वायरल वीडियो है उसमें साफ नजर आ रहा है कि एक चूहा उस जगह पर चढ़ने का प्रयास कर रहा है। जहां पर न्यू बॉर्न बेबी की मशीन लगी हुई है। हालांकि जब कोई व्यक्ति वीडियो बना रहा था तो लोगों की आहट पाकर चूहा वहां से भाग गया और गेट की तरफ जाते दिखाई दिया। इससे इस बात की आशंका बढ़ गई कि साफ सफाई के दौरान या फिर किसी के गेट खुला छोड़ने के चलते चूहा अंदर आ गया होगा।
इंदौर की घटना के बाद भी नहीं लिया सबक
मप्र के इंदौर में ही पिछले दिनों नवजात की मौत का मामला सामने आ चुका है। इसमें एमवाय अस्पताल की एनआइसीयू में भर्ती नवजात बच्चों के पैर की अंगुलियों को चूहों से काटे जाने की घटना हुई थी। घटना के बाद बच्चों की मौत का मामला सामने आया था। इसने प्रदेश स्तर पर खूब तूल पकड़ा। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ है कि अब शिवपुरी मेडिकल कालेज से मामला सामने आया। हॉस्पिटल ने इंदौर मामले से कोई सबक नहीं लिया है।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष कांकर ने की सौजन्य भेंट
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. सिंह को दी शुभकामनाएँ
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
बड़ी खबर! छत्तीसगढ़ बोर्ड के रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें चेक
IPS अधिकारियों से जुड़े बड़े फैसले, प्रशासनिक फेरबदल संभव
Sri Lanka Cricket में बड़ा भूचाल, अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
पोलक के मुताबिक, टीम को संतुलन देने वाला खिलाड़ी ही असली कप्तान
धीमी वोटिंग पर बवाल, TMC ने EVM गड़बड़ी का उठाया मुद्दा
अब नहीं चलेगी मनमानी! शराब दुकानों पर QR कोड से होगा कंट्रोल