सोशल मीडिया पर छाया इमरान हाशमी का कैमियो, दर्शकों ने कहा- यही था शो का सबसे बेस्ट पार्ट
मुंबई: 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' शो 18 सितंबर को रिलीज हो चुका है। इसमें बॉबी देओल, लक्ष्य, राघव जुयाल, सहर बांबा और मोना सिंह हैं। शो में आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह करण जौहर और कई दूसरे सितारे कैमियो रोल में नजर आए हैं। हालांकि इन सब के अलावा इमरान हाशमी ने शो में दमदार कैमियो किया है। उनका कैमियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यूजर को पसंद आया इमरान का कैमियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने शो में इमरान हाशमी के कैमियो को शेयर किया है। इसमें राघव 'कहो न कहो' गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने से इमरान हाशमी चिढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। यूजर ने यह क्लिप शेयर करते हुए लिखा 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का सबसे मजाकिया सीन। पूरे एपिसोड का सबसे अच्छा लम्हा। इमरान हाशमी के सामने राघव जुयाल ने कॉमेडी की।'
शो में इमरान हाशमी की तारीफ
एक दूसरी क्लिप में राघव इमरान हाशमी से कह रहे हैं कि इमरान हाशमी के जैसा कोई नहीं। वह कहते हैं 'पहले भी कहा है, अब भी कहूंगा, मरते दम तक कहता रहूंगा। सारा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ।' एक यूजर ने इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा अभनेता को प्यार।
गाने की वजह से पसंद आया कैमियो
एक और यूजर ने एक्स पर इमरान हाशमी की अदाकारी वाली क्लिप शेयर करते हुए लिखा है 'मैं नहीं जानती लेकिन पता नहीं क्यों मुझे इमरान हाशमी के कैमियो का यह हिस्सा सबसे अच्छा लगा है। हो सकता है कि मुझे उनका पुराना गाना पसंद है शायद इसलिए।'
सीरीज से आर्यन ने किया डेब्यू
फिल्म 'किल' के बाद राघव जुयाल और लक्ष्य एक बार फिर शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए हैं। एक इंटरव्यू में राघव ने कहा 'हम एक दूसरे को बेहतर तरीके से जानते हैं। हमारे एक जैसे दोस्त हैं। हम एक ही पैकेज में आते हैं।'
आपको बता दें कि सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का निर्देशन शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने किया है। उन्होंने इस शो से निर्देशन में डेब्यू किया है।
ममता बनर्जी के बयान पर रामेश्वर शर्मा की तीखी प्रतिक्रिया
डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी से किंग चार्ल्स III की दिलचस्प प्रतिक्रिया
‘4 मई को इस्तीफा दें’—TMC ने पीएम मोदी को ललकारा
11 बजे तक 40% वोटिंग, BJP नेता की कार पर हमला
वोट डालने पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती, कहा- जनता में दिख रहा उत्साह
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का रुख साफ, शर्तों के बिना नहीं होगा कोई फैसला
चुनावी माहौल गरमाया, केंद्रीय बलों की भूमिका पर विवाद
बिजली बिल से राहत: अब लोग खुद बना रहे अपनी ऊर्जा
शूटिंग जल्द शुरू होने की संभावना, प्री-प्रोडक्शन तेज