बाजार में शुरुआती गिरावट, GST सुधार के बावजूद सेंसेक्स ने किया रिकवरी
व्यापार: केंद्र सरकार की तरफ से जीएसटी से जुड़े सुधार आज से लागू हो गए हैं। इस बीच शेयर बाजार की दिन की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंकों का गोता लगाकर 82,151.07 पर आ गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 88.95 अंक गिरकर 25,238.10 पर पहुंच गया। हालांकि, कारोबार बढ़ने के साथ ही यह गिरावट कुछ कम हुई। सेंसेक्स 10 बजे तक अपने पिछले बंद से 100 अंक, जबकि निफ्टी 15 अंक नीचे कारोबार कर रहा था।
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, जीएसटी में कटौती का असर शेयर मार्केट में देखने को मिलेगा। हालांकि, एच-1बी वीजा की फीस बढ़ने से बाजार में कुछ सुस्ती देखने को मिल सकती है, जो कि बाद में स्थिर हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका असर भारतीय आईटी कंपनियों के बिजनेस मॉडल पर सीधा पड़ेगा। जीयोचित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी. के. विजयकुमार ने कहा कि आज बाजार में डुअल ट्रेंड देखने को मिलेगा। आईटी सेक्टर नकारात्मक खबर से प्रभावित होगा जबकि घरेलू खपत आधारित कंपनियां जीएसटी दरों में कटौती से सकारात्मक मूव दिखा सकती हैं।
सबसे ज्यादा दबाव आईटी कंपनियों पर रहा। टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और टीसीएस जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर 2.26% से 3.88% तक टूटे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1B वीजा शुल्क को एक लाख डॉलर प्रति कर्मी करने के फैसले ने आईटी सेक्टर की चिंताओं को बढ़ा दिया है।
दूसरी तरफ एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग लाल निशान में रहा।
अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। कच्चे तेल का वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.66% बढ़कर 67.12 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
Rohit Sharma और Virat Kohli से आगे निकले केएल राहुल
भारत का मेडिकल टूरिज्म सेक्टर तेजी से बढ़ेगा, अगले 5 साल में दोगुना
राजनीतिक हलचल तेज, CM सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे; नीतीश से मुलाकात अहम
IPL मुकाबले में रणनीति और संयोजन होंगे जीत की कुंजी
2 करोड़ के लेन-देन का खुलासा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पति और ससुराल पक्ष पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
इंदौर-जबलपुर ट्रेन में वारदात, युवती के साथ दुष्कर्म से सनसनी
‘तारक मेहता…’ फेम दिलीप जोशी का जलवा, अवॉर्ड जीतकर जताया आभार
TMC की याचिका खारिज/फैसले पर BJP ने साधा निशाना